बॉलीवुड

कार्तिक आर्यन की नाक के नीचे से इस एक्टर ने निकाली किरिक पार्टी रीमेक, सुनील शेट्टी ने लगाया 50 करोड़ का दांव!!

Ahaan Shetty doing Kirik Party Remake: अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने फिल्म किरिक पार्टी (Kirik Party) के हिन्दी राइट्स खरीदे हैं और अब वो इसे अपने बेटे अहान शेट्टी (Ahaan Shetty) के साथ बनाने की सोच रहे हैं। कुछ वक्त पहले तक किरिक पार्टी रीमेक के साथ कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) का नाम जुड़ रहा था लेकिन अब वो इससे बाहर हो गए हैं।

Image

Ahhaan SHetty in Kirik Party

Ahaan Shetty doing Kirik Party Remake: साल 2016 में रिलीज हुई सुपरहिट कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी को हिन्दी में रीमेक करने की खबरें काफी लम्बे समय से चल रही हैं। यंग ऑडियंस को टारगेट करने के लिए ये बहुत ही शानदार फिल्म है। कुछ वक्त पहले तक किरिक पार्टी रीमेक के साथ कार्तिक आर्यन का नाम जुड़ रहा था लेकिन उन्होंने पर्सनल कारणों के चलते इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया है। इसके बाद से ही ये प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में है लेकिन ताजा खबरों की मानें तो सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने किरिक पार्टी (Kirik Party) के हिन्दी राइट्स खरीदे हैं और वो इसे अपने बेटे अहान शेट्टी (Ahaan Shetty) के साथ बनाएंगे।

बॉलीवुड से जुड़े सूत्र ने फिल्मफेयर को जानकारी दी है, 'अहान शेट्टी ने साल 2021 में फिल्म तड़प से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद से उनकी एक भी मूवी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है। अहान शेट्टी ने कुछ वक्त पहले बॉर्डर 2 शुरू की है, जो अगले साल रिलीज होनी है। इसके अलावा अहान के पास कोई भी मूवी नहीं है। सुनील शेट्टी ने इसी कारण किरिक पार्टी के राइट्स खरीदे हैं ताकि वो इसे बेटे अहान शेट्टी के साथ बना पाएं। सुनील शेट्टी को उम्मीद है कि किरिक पार्टी रीमेक अहान शेट्टी के करियर में टर्निंग प्वाइंट साबित होगी।'

बॉर्डर और किरिक पार्टी रीमेक के साथ-साथ अहान शेट्टी का नाम सनकी नाम की फिल्म के साथ भी जुड़ रहा है। सुनने में आ रहा है कि इसमें अहान शेट्टी पूजा हेगड़े के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। सनकी और बॉर्डर 2 में जहां अहान शेट्टी एक्शन करते दिखेंगे, तो वहीं पर फिल्म किरिक पार्टी में वो एक बॉय नेक्स्ड डोर के रूप में नजर आएंगे। सुनील शेट्टी की किरिक पार्टी रीमेक अहान के करियर के लिए किस ऊचाई पर पहुंचाएगी, ये देखना दिलचस्प रहेगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article