बॉलीवुड

7 महीने पहले 500 करोड़ी मूवी देने वाली ये हसीना 12th क्लास में लगती थी ऐसी... चाणक्य के चाचा भी न बता पाएंगे नाम

Shraddha Kapor farewell pic: अदाकारा श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की क्यूटनेस अक्सर लोगों को दीवाना बना देती है। उनकी तस्वीर देखकर लोग यही पूछते हैं कि वो उम्र के इस पड़ाव पर भी इतनी क्यूट कैसे लगती हैं। इसका जवाब श्रद्धा कपूर की सालों पुरानी फेयरवेल पिक से मिलेगा, जो इस वक्त इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है।

Image

Shraddha Kapoor

Shraddha Kapor farewell pic: बॉलीवुड कलाकारों की कई सारी पुरानी तस्वीरें आपने देखी होंगी, जिन्हें देखकर एक बार तो आप कन्फ्यूज हुई ही होंगे लेकिन फिर भी आपने कहीं न कहीं आइडिया लगा ही लिया होगा कि ये फोटो किस स्टार की है। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको एक ऐसी हसीना की तस्वीर दिखाने वाले हैं, जिसकी क्यूटनेस के आप दीवाने हैं लेकिन फिर भी आप इसकी सालों पुरानी तस्वीर देखकर अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि ये वही हसीना है। अगर ऐसा कहा जाए कि केवल चाणक्य के चाचा ही इस हसीना की सालों पुरानी फोटो पहचान पाएंगे तो शायद गलत नहीं होगा।

Shraddha

Shraddha

असल में सोशल मीडिया पर इस वक्त श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की 12वीं क्लास की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वो काफी क्यूट लग रही हैं। श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor old Pics) चाइल्डहुड में भी उतनी ही प्यारी लगती थीं, जितनी कि आज लगती हैं लेकिन उनका चेहरा पूरी तरह से बदला हुआ था। श्रद्धा कपूर की वायरल होती फोटो में उनके दांतों में लगे तार साफ-साफ देखे जा सकते हैं। फैंस इस तस्वीर को देखने के बाद पहली नजर में पहचान नहीं पा रहे हैं कि ये वही हसीना है।

7 महीने पहले श्रद्धा कपूर ने दी 500 करोड़ी मूवी

अदाकारा श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor Childhood Pics) ने 7 महीने पहले बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 (Stree 2) नाम की फिल्म रिलीज की थी। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई की थी और 500 करोड़ से ज्यादा रुपये अपनी झोली में बटोरे थे। इस फिल्म की सफलता का बहुत सारा श्रेय श्रद्धा कपूर को दिया गया था, जिन्होंने इसमें कई सारे शानदार स्टंट भी किए थे। दर्शकों को स्त्री 2 में श्रद्दा का काम काफी पसंद आया था। अगर मीडिया इनसाइडर्स की मानें तो श्रद्धा कपूर के साथ दिनेश विजान एक अलग से भी फिल्म प्लान कर रहे हैं, जिसमें उनके स्त्री 2 किरदार की कहानी बताई जाएगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article