भारत के जाने-माने सिंदर सोनू निगम बीते दिन दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी के फेस्टिवल में परफॉर्मेंस देने के लिए पहुंचे थे, जहां उनके साथ बदतमीजी की खबरें सामने आई थीं। ऐसा बताया गया कि सोनू निगम (Sonu Nigam) के पर लोगों ने वहां पर पत्थर और बोलतें फेंकी हैं, जिसके बाद उनके फैंस चिंतित हो उठे थे। सोनू निगम ने इन खबरों की सच्चाई बताते हुए कहा है कि उनके साथ ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और उन्हें ठीक तरह से अपनी परफर्मेंस दी है। सोनू निगम के बयान के बाद उनके फैंस की सांस में सांस आई है।
सोनू निगम ने बयान जारी करते हुए कहा है, 'सोशल मीडिया पर जो खबरें चल रही हैं, वो सच नहीं हैं। किसी ने भी मेरे ऊपर पत्थर या फिर बोलतें नहीं फेंकी हैं। हां एक व्यक्ति ने मेरे ऊपर वेप जरूर फेंकी थी, जो शुभांकर के सीने पर जा लगी थी। इसके बारे में मुझे जानकारी भी दी गई थी। इसके बाद मैंने शो रोक दिया था और मैंने सभी कॉलेज के लोगों को बताया था कि अगर इस तरह की हरकतें होगी तो फिर मैं शो नहीं करूंगा। एक चीज जिसने मुझे स्टेज पर दर्द पहुंचाया वो केवल पूकी बैंड था। इसकी वजह से मुझे वाकई दर्द हुआ।'
बताते चलें कि कॉन्सर्ट का जो वीडियो वायरल हो रहा था, उसमें सोनू निगम कहते दिख रहे थे 'मैं आपसे ये नहीं कह रहा हूं कि आप एन्जॉय न करें। मैं चाहता हूं कि आप खूब मजे करें लेकिन इस तरह की हरकतें न करें। इस तरह की हरकतों से आपको और मुझे दोनों को ही दिक्कत होगी।'
