Sonam Kapoor Post on Anand Ahuja Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। आनंद आहूजा के जन्मदिन के मौके पर सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं और उनके लिए एक बेहद इमोशनल नोट लिखा। सोनम कपूर की पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। तो चलिए जानते हैं सोनम कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में क्या लिखा है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Niharika Nm को डेट करने की अफवाहों पर बोले Raghav Juyal, कहा 'ये चीजें फिल्म के लिए...'
सोनम कपूर ने किया पोस्ट
एक्ट्रेस सोनम कपूर एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह सोनम कपूर की अभी हाल ही में शेयर की गई पोस्ट है। सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा के बर्थडे के मौके पर एक खास पोस्ट किया है। सोनम कपूर ने अपने पति संग बिताए रोमांटिक पलों की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सोनम कपूर और आनंद आहूजा को देखने के बाद लोग उन्हें बस देखते रह गए। सोनम कपूर की इन तस्वीरों के साथ-साथ कैप्शन भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। सोनम कपूर की ये तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Exclusive: 'लव जिहाद को बढ़ावा...' Lawrence Bishnoi गैंग के रडार पर आए Aamir Khan
कैप्शन में लिखी ये बात
सोनम कपूर ने आनंद आहूजा के बर्थडे पर शेयर की गई इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि 'प्रिय आनंद,थैंक यू कि तुम मेरी सबसे सेफ जगह हो, मेरा सबसे बड़ा सहारा, मेरा सबसे अच्छा घूमने वाला साथी, जिससे मैं बिना कुछ छुपाए सब कुछ शेयर कर सकती हूं और जो मुझे वक्त-वक्त पर हकीकत की याद दिला देता है। मेरे सबसे फेवरेट इंसान को हैप्पी बर्थडे।
हर जन्म में मैं तुम्हें ही चुनूंगी। मैं तुमसे जितना प्यार करती हूं, शायद तुम कभी पूरा नहीं समझ पाओगे। आई लव यू सो मच।' सोनम कपूर की पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
