बॉलीवुड

Niharika Nm को डेट करने की अफवाहों पर बोले Raghav Juyal, कहा 'ये चीजें फिल्म के लिए...'

Raghav Juyal On Dating Rumours With Niharika NM: जूम को दिए इंटरव्यू में राघव जुयाल ने निहारिका एनएम को डेट करने की अफवाहों पर रिएक्शन दिया है। राघव ने बताया कि यह केवल फिल्म के प्रमोशन का एक तरीका था।

Image

निहारिका एनएम को डेट कराने की राघव जुयाल ने बताई सच्चाई (Pic Credit: Instagram)

Raghav Juyal On Dating Rumours With Niharika NM: राघव जुयाल इन दिनों अपनी नई फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' की रिलीज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में राघव जुयाल को निहारिका एनएम के साथ बड़े परदे पर देखा जाएगा। इस मूवी का निर्देशन विवेक बी अग्रवाल ने किया है। इस मूवी की घोषणा से पहले राघव जुयाल और निहारिका की कई रोमांटिक पिक्स इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी। सोशल मीडिया पर इन पिक्स को देखने के बाद लोगों ने राघव और निहारिका के रिलेशनशिप में होने के कयास लगाने शुरू कर दिए थे। हाल ही में राघव जुयाल ने जूम को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में साफ कहा कि ये अफवाहें सच नहीं थीं लेकिन इनका फायदा फिल्म को हुआ है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Ramayana Trailer X Reactions: रणबीर बने राम, यश बने रावण... ट्रेलर देखते ही फैंस बोले, 'ब्लॉकबस्टर है बॉस...')

निहारिका को डेट करने की राघव जुयाल ने बताई सच्चाई

जूम के साथ बात करते हुए राघव जुयाल ने निहारिका एनएम को डेट करने की अफवाहों खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'क्यों स्ट्रेस होगा? वो हमारी फिल्म की एक बीटीएस फोटो थी। इस फोटो के डालते थी अफवाहें फैलने लगीं। इसके बाद सबको पता चला कि हमारी फिल्म भी आ रही है तो यह हमारे लिए फायदेमंद हुआ। ऐसा नहीं है हमने जबरदस्ती किया था। दो एक्टर्स ने डाला था आपस में। इस मूवी का नेचर ही कॉमेडी करना है, प्रैंक करना है। हमने फिल्म के नेचर के हिसाब से ही प्रमोशन रखे थे।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: स्टंट करते हुए बेहोश हुईं Rubina Dilaik, बोलीं 'मुझे याद नहीं क्या हुआ...?')

राघव जुयाल ने अब यह क्लियर कर दिया है कि वो निहारिका एनएम को डेट नहीं कर रहे हैं। यह केवल फिल्म के प्रमोशन के लिए किया गया स्टंट था। अब उन्हें फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में देखा जाएगा। इस मूवी में राघव और निहारिका की जोड़ी को बड़े परदे पर देखा जाएगा। फिल्म में संजय कपूर, निकी वालिया, विवान भटेना और बरखा सिंह सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article