बॉलीवुड

जहीर इकबाल के घर के एक-एक कोने को अपने हाथों से सजा रही हैं सोनाक्षी सिन्हा, इंटरनेट पर मिनटों में छाया वीडियो

Sonakshi Sinha Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। इस क्लिप में सोनाक्षी सिन्हा अपने हाथों से जहीर इकबाल का घर सजा रही हैं।

Image

sona zaheer

Sonakshi Sinha Video: बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल संग सात फेरे लिए हैं। इन दोनों की शादी में बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे नजर आए थे, लेकिन उनके भाई लव सिन्हा इस समारोह से गायब रहे। रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी की फैमिली में कई ऐसे लोग है जिन्हें इस वेडिंग से दिक्कत थी। इस बीच सोनाक्षी सिन्हा का एक बेहद प्यार वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

सोनाक्षी सिन्हा ने सजाया घर

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक स्टोरी लगाई है, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस क्लिप में सोनाक्षी सिन्हा अपने हाथों से पति जहीर इकबाल का घर सजा रही है। घर के एक-एक कोने को सोनाक्षी स्वर्ग बनाने की कोशिश कर रही है। सोनाक्षी सिन्हा के इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं इन दोनो की फोटोज पर फैंस अपनी जान छिड़कते हैं।

Screenshot 2024-08-02 085130

Screenshot 2024-08-02 085130

मां पूनम सिन्हा ने किया अनफॉलो

बताते चलें कि सोनाक्षी सिन्हा और भाई लव सिन्हा के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। शादी के बाद से इन दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है। अब ऐसी खबरें सामने आ रही है कि मां पूनम सिन्हा ने भी सोनाक्षी सिन्हा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इस चीज से बात साफ हो गई है कि पूनम और उनकी बेटी सोनाक्षी के बीच भी विवाद हो गया है। मालूम हो कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया था। अब दोनों ने अपने प्यार को शादी का नाम दे दिया है। इस बात से फैंस काफी खुश हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article