बॉलीवुड

Sidharth and Kiara wedding: व्हीलचेयर पर जैसलमेर पहुंचे सिद्धार्थ के पापा, जानें लोगों ने क्यों कहा -डिलीट कर दो वीडियो

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 5, 2023, 01:07 PM IST

Sidharth and Kiara wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के प्री -वेडिंग फंक्शन आज से शुरू है। सिद्धार्थ और कियारा के परिवार के लोग जैसलमेर पहुंच चुके हैं। इस बीच सिद्धार्थ के पापा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो व्हीलचेयर पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

Image

sidharth and kiara (credit pic: instagram)

Sidharth and Kiara wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में 6 फरवरी को सात फेरे लेने वाले हैं। कपल की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सिद्धार्थ और कियारा शादी के वेन्यू पर अपने-अपने परिवार के साथ पहुंच रहे हैं। परिवार के साथ- साथ इंडस्ट्री के दोस्त भी पहुंच चुके हैं। शनिवार को कियारा अपने दोस्त मनीष मल्होत्रा और परिवार के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थी। इसके बाद सिद्धार्थ अपने परिवार के साथ जैसलमेर पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सिद्धार्थ के पापा व्हीलचेयर पर नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ के पापा सुनील मल्होत्रा मर्चेंट नेवी के कैप्टन रह चुके हैं।

सिद्धार्थ के पापा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि सिद्धार्थ के पापा को प्राइवेसी देनी चाहिए। इस तरह के वीडियो को डिलीट कर देना चाहिए। कुछ लोग सिद्धार्थ के पापा को रियल हीरो कह रहे हैं।

व्हीलचेयर पर नजर आए सिद्धार्थ के पापा

सिद्धार्थ की मां और भैया -भाभी भी स्पॉट हुए थे। परिवार के सभी सदस्य इस शादी के लिए बहुत एक्साइटेड है। एयरपोर्ट पर सिद्धार्थ भी ऑल ब्लैक लुक में नजर आए थे। आज सिद्धार्थ और कियारा की मेहंदी और संगीत सेरेमनी है। कपल की शादी में कई बॉलीवुड स्टार शामिल होने वाले हैं। कियारा और सिद्धार्थ अपनी शादी के बाद हनीमून पर नहीं जाएंगे। कपल की शादी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है।

इस रॉयल वेडिंग में लगेगा सितारों का जमावड़ा

कपल की शादी में शाहीद कपूर, मीरा राजपूत, ईशा अंबानी, विक्की- कैटरीना, सुपरस्टार रामचरण, सलमान खान समेत कई सितारे नजर आने वाले हैं। हाल ही में एयरपोर्ट पर शाहीद और मीरा राजपूत नजर आए। सिद्धार्थ और कियारा पिछले दो साल से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article