बॉलीवुड

Sunny Deol ने शूटिंग के दौरान दबा दिया था Anil Kapoor का गला! अटक गई थी एक्टर की सांस; जानें पूरा मामला

Sunny Deol Once Grabbed Anil Kapoor Neck: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर सनी देओल ने एक बार शूटिंग के दौरान अनिल कपूर का गला दबा दिया था। हालात ऐसे हो गए थे कि अनिल कपूर की सांस अटक गई थी।

Image

Sunny Deol ने दबाया था अनिल कपूर का गला (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Sunny Deol Once Grabbed Anil Kapoor Neck: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर सनी देओल ने अपनी फिल्मों और एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। सनी देओल का आज 69वां जन्मदिन है और इस खास मौके पर फैंस से लेकर स्टार्स तक सनी देओल को खूब सारी बधाइयां दे रहे हैं। सनी देओल जल्द ही फिल्म 'सूर्या' में नजर आने वाले हैं, जिसका टीजर भी रिलीज हो चुका है। सनी देओल को फिल्मों में तो कई बार गुस्सैल अवतार में देखा जा चुका है। लेकिन असल में भी कई बार सनी देओल का पारा ऐसा चढ़ा है कि उनके आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह गए थे। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर भी एक बार सनी देओल के गुस्से का शिकार हो चुके हैं। सनी देओल का गुस्सा उस वक्त ऐसा था कि उन्होंने अनिल कपूर का गला तक दबा दिया था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff पर हुई फायरिंग को लेकर आया Ravi Kishan का रिएक्शन, बोले- माता रानी ने उन्हें बचाया...

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल (Sunny Deol) और अनिल कपूर उस वक्त 'राम अवतार' की शूटिंग कर रहे थे। बताया जाता है कि मूवी में एक सीन था जहां सनी देओल को अनिल कपूर का गला दबाना था। लेकिन शूट शुरू होने के बाद सनी देओल अपने किरदार में ऐसे डूब गए कि उन्होंने अनिल कपूर का गला जोर से दबा दिया। इस दौरान अनिल कपूर को सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी थी। वहीं जैसे ही डायरेक्टर ने देखा कि मामला गंभीर हो चुका है तो उन्होंने तुरंत सीन को कट किया और सनी देओल व अनिल कपूर को रोककर अलग-अलग किया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Imran Khan के ‘भारत छोड़ो’ नोटिस पर 26 अक्टूबर को होगी सुनवाई, बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे एक्टर

    सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'सूर्या' का टीजर

      खबरों की मानें तो अनिल कपूर (Anil Kapoor) और सनी देओल के बीच ये मनमुटाव 'जोशीले' फिल्म के दौरान शुरू हुआ था। इस मूवी के पोस्टर और क्रेडिट्स में अनिल कपूर का नाम सनी देओल से ऊपर रखा गया था, जिससे एक्टर में नाराजगी थी। बता दें कि 'राम अवतार' के बाद सनी देओल और अनिल कपूर ने फिल्म 'इंतकाम' में भी साथ काम किया था। लेकिन इसकी शूटिंग के वक्त भी दोनों में बहस हुई थी।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article