बॉलीवुड

₹3 करोड़ में बनी इस फिल्म का पहले हफ्ता रहा था डब्बा गुल बाद में बनी ब्लॉकबस्टर, हीरो से ज्यादा विलेन की होती है चर्चा

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 13, 2025, 08:17 AM IST

Sholay Budget And Collection: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और धर्मेंद्र (Dharmendra) की लीड रोल वाली फिल्म शोले (Sholay) ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया था। पहले हफ्ते फ्लॉप रहने के बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। तो चलिए जानते फिल्म का बजट कितना था और कितना कलेक्शन किया था।

Image

Image Source: Sholay Movies

Sholay Budget And Collection: बॉलीवुड की दुनिया में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो समय की धारा में भी अमर रहती हैं। ऐसी ही एक लेजेंडरी मास्टरपीस है 'शोले', वो फिल्म जिसने 1975 में सिनेमाघरों में आग लगा दी और आज 50 साल बाद भी लोगों के दिलों पर राज करती है। महज 3 करोड़ रुपये के छोटे से बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये का कारोबार करके उस दौर की सबसे बड़ी हिट बनी। रामगढ़ का वो काला गांव, ठाकुर का बदला, वीरू-जय की दोस्ती, बसंती की हंसी और गब्बर की दहशत ये सब 'शोले' के बिना अधूरे हैं। डायरेक्टर रमेश सिप्पी की यह फिल्म न सिर्फ एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी का परफेक्ट मिश्रण थी, बल्कि भारतीय सिनेमा की दिशा बदलने वाली क्रांति थी।

Sholay Budget And Collection

Image Source: Sholay Movie

क्या थी फिल्म की कहानी?

'शोले' की कहानी शुरू होती है ठाकुर बलदेव सिंह (संजीव कुमार) से, जो एक रिटायर्ड पुलिस अफसर हैं। डाकू गब्बर सिंह (अमजद खान) ने उनके पूरे परिवार को मार डालता है। इसका बदला लेने के लिए ठाकुर दो ठगों वीरू (धर्मेंद्र) और जय (अमिताभ बच्चन) को हायर करते हैं। रामगढ़ गांव में आते ही इनकी जिंदगी में आती है बसंती (हेमा मालिनी) और मौसी की भतीजी राधा (जया बच्चन)। फिर शुरू होता है एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और इमोशंस का तूफान। जो इस फिल्म को आज भी जिंदा रखे हुआ है।

Sholay Budget And Collection

Image Source: Sholay Movie

फिल्म का बजट और कलेक्शन

1975 के दौर में फिल्म बनाने का बजट था महज 3 करोड़ रुपये (प्रोडक्शन 2.5 करोड़, प्रमोशन मिलाकर 3 करोड़)। उस समय की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी। पहले इस फिल्म का बजट महज एक करोड़ रुपये था, लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू होने के बाद बजट बढ़ता गया। फिल्म शोले की शूटिंग 2 साल चली। इसके लिए रामनगर (कर्नाटक) में एक पूरा गांव बनाया गया। साल 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई 'शोले' पहले हफ्ते में ठंडी रही। लेकिन वर्ड ऑफ माउथ से फिल्म ने रफ्तार पकड़ी। पहले साल ही 35 करोड़ का बिजनेस किया। कुल लाइफटाइम कलेक्शन 50 करोड़ से ज्यादा रहा। ये बात उस दौर की है जब टिकट 1-2 रुपये मिला करती थी। ये फिल्म 5 साल तक सिनेमाघरों में चली। 'शोले' ने बॉलीवुड को सिखाया कि कंटेंट और स्टार पावर मिलकर चमत्कार कर सकते हैं।

Sholay Budget And Collection

Image Source: Sholay Movie

वो डायलॉग्स जो आज भी गूंजते हैं

'शोले' के डायलॉग्स भारतीय सिनेमा के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखे गए हैं। सलीम-जावेद की जोड़ी ने जो लिखा, वो अमर हो गया।

1. तुम्हारा नाम क्या है बसंती?

2. बसंती इन कुत्तों के सामने मत नाचना

3. कितने आदमी थे

4. यहां से पचास-पचास कोस दूर जब बच्चा रात को रोता है तो माँ कहती है सो जा बेटे नहीं तो गब्बर आ जाएगा

5. इतना सन्नाटा क्यों है भाई

6. सरदार मैंने आपका नमक खाया है। तो अब गोली खा

7. हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं

8. जेल में चक्की पीसिंग, एंड पीसिंग, एंड पीसिंग

9. जो डर गया, समझो मर गया

10. अब तेरा क्या होगा कालिया?

Sholay Budget And Collection

Image Source: Sholay Movie

फिल्म शोले की स्टारकास्ट

'शोले' की कास्टिंग इतनी परफेक्ट थी कि कोई और सोच भी नहीं सकता। लीड रोल में अमिताभ बच्चन (जय), धर्मेंद्र (वीरू), हेमा मालिनी (बसंती), जया बच्चन (राधा), संजीव कुमार (ठाकुर), अमजद खान (गब्बर)। सपोर्टिंग रोल में गोवर्धन असरानी (जेलर), मैक मोहन (सांभा), ए.के. हंगल (इमाम साहब) नजर आए थे।

Sholay Budget And Collection

Image Source: Sholay Movie

फिल्म का असर और कल्ट स्टेटस

'शोले' ने बॉलीवुड को नया पैटर्न दिया। इस फिल्म में मल्टी-स्टारर, एक्शन-कॉमेडी, आइकॉनिक विलेन सब एक साथ नजर आए। इस फिल्म ने साबित किया कि सिनेमा मनोरंजन से ज्यादा एक कल्चर है। 3 करोड़ में बनी, 50 करोड़ कमाने वाली यह फिल्म बताती है कि असली हीरो कंटेंट है, स्टार नहीं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article