Shehnaaz Gill On '100%' Getting Shelved: पंजाबी की जानी-मानी एक्ट्रेस शहनाज गिल अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। कई महीनों पहले खबरें सामने आई थीं कि शहनाज गिल को फिल्म '100%' में रितेश देशमुख और जॉन अब्राहम के साथ लीड रोल के फाइनल किया। इस मूवी के लिए नोरा फतेही का नाम भी सामने आया था। करीब चार साल पहले अनाउंस हुई यह फिल्म बाद में ठंडे बस्ते में चली गई। इस मूवी के बंद होने के बाद अब शहनाज गिल ने चुप्पी तोड़ दी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Ramayana: सामने आया 'सिया राम' का स्पेशल पोस्टर, रणबीर कपूर-सई पल्लवी की जोड़ी ने जीता दिल)
'100%' के बंद होने पर शहनाज गिल ने किया रिएक्ट
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए शहनाज गिल ने कहा कि उन्हें फिल्म ना बनने से ज्यादा प्रॉब्लम नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं उतना सीरियस लेती नहीं हूं इन चीजों को। मुझे ऐसा लगता है कि नहीं हुई, अच्छा हुआ क्योंकि कुछ चीजें नहीं बनने में ही भलाई होती है।'
शहनाज गिल ने आगे कहा, 'जितनी देर तक तुम्हारा प्रोजेक्ट पूरा बन के रेडी नहीं हो जाता है, तब तक बात ना करो उसकी, क्योंकि कभी भी कुछ भी हो जाता है। मुझे पता है कल को नहीं हुआ तो लोग सवाल करेंगे और मैं उनको जवाब क्या दूंगी। लोगों की उमीदें भी बन जाती हैं तो मैं वो तोड़ना नहीं चाहती हूं।'
जॉन अब्राहम और रितेश देशमुख के साथ करने वाली थीं काम
साजिद खान के निर्देशन में बनने वाली '100%' का ऐलान करीब चार साल पहले किया गया था। फिल्म में जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख, नोरा फतेही और शहनाज गिल को मुख्य भूमिकाओं में लिया गया था। इस मूवी की घोषणा के बाद फैन्स इसे देखने के लिए बेताब थे। शहनाज गिल टीवी और रियलिटी शो की दुनिया से फिल्मों की ओर कदम बढ़ा रही थीं। (जूम हिंदी पर यह भी पढ़ें: Haiwaan Box Office Day 3: अक्षय-सैफ की 'हैवान' का हुआ बुरा हाल, 3 दिन में 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई)
फिल्म की घोषणा के समय इसे लेकर काफी चर्चा हुई थी, लेकिन बाद में प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ सका और आखिरकार इसे बंद कर दिया गया। उस समय शहनाज गिल टीवी और रियलिटी शो की दुनिया से फिल्मों की ओर कदम बढ़ा रही थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल इन दिनों पंजाबी सिनेमा में ज्यादा सक्रिय हैं। उनकी हालिया फिल्म 'सिंह वर्सेज कौर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसमें उनके साथ गिप्पी ग्रेवाल मुख्य भूमिका में हैं।
