Ramayana's Siya Ram poster Out: मशहूर डायरेक्टर नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' को बड़े परदे पर देखने का उत्साह फैन्स के अंदर लगातार बना हुआ है। रविवार की रात मेकर्स ने अपने से 'सिया राम पोस्टर' को रिलीज करने का वादा किया था। फिल्म के ट्रेलर के बाद अब मेकर्स ने गणेश चतुर्थी के खास मौके पर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। मेकर्स ने 'सिया राम' का स्पेशल पोस्टर रिलीज कर दिया है, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम और सई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आ रही हैं। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा शुरू हो गई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Haiwaan Box Office Day 3: अक्षय-सैफ की 'हैवान' का हुआ बुरा हाल, 3 दिन में 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई)
सामने आया 'सिया राम' का खूबसूरत पोस्टर
'रामायण' का नया पोस्टर सोमवार सुबह मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सामने आए इस पोस्टर में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में बेहद प्यार लग रहे हैं। वहीं सई पल्लवी माता सीता के किरदार में अपनी खूबसूरती और सादगी से ध्यान खींच रही हैं। पोस्टर में राम और सीता को वनवास के दौरान नदी के किनारे एक शांत और खूबसूरत माहौल में दिखाया गया है।
दोनों के बीच की बॉन्डिंग इस पोस्टर को और खास बनाती है। राम और सीता की छवि उस पौराणिक दुनिया की झलक दिखाती है, जिसकी लोगों ने अपने मन में कल्पना की है। पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, "सिया-राम के शाश्वत बंधन का जश्न।" पोस्टर को देखने के बाद से ही फैंस ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। कई यूजर्स ने रणबीर और सई की कास्टिंग की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों बिल्कुल वैसे ही नजर आ रहे हैं, जैसे उन्होंने राम और सीता की कल्पना की थी।
जल्द रिलीज होगा 'जय जय राम' गाना
'रामायण' के मेकर्स ने रविवार रात फैंस के लिए दो बड़े सरप्राइज का ऐलान किया था। उन्होंने बताया था कि गणेश चतुर्थी के मौके पर फिल्म का 'सिया राम' पोस्टर रिलीज किया जाएगा और इसके बाद फिल्म के म्यूजिकल सफर की शुरुआत पहले गाने 'जय जय राम' से होगी। पोस्टर सामने आने के बाद अब फैंस की नजरें 'जय जय राम' पर टिक हुई हैं। खास बात यह है कि इस गाने को दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने कंपोज किया है। इसके बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं जबकि अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने इसे अपनी आवाज दी है।
