Pathan Teaser Viral: शाहरुख खान लंबे वक्त के बाद अपकमिंग फिल्म पठान से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रहे हैं। पठान फिल्म को लेकर इंटरनेट पर काफी बज देखने को मिल रहा है। किंग खान के बर्थडे के मौके पर उनके फैंस काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के बाहर भारी तादाद में फैंस जमा हैं और शाहरुख ने भी देर रात फैंस को अपना दीदार कराया। इतना ही नहीं शाहरुख खान के 57वें बर्थडे पर यानि आज (2 नवंबर) को पठान का टीजर रिलीज किया गया है। लंबे वक्त से ट्विटर पर #Pathaanteaser और #ShahRukhKhanbirthday ट्रेंड कर रहा है। अब इसी बीच शाहरुख खान के बर्थडे पर फैंस की दीवानगी सर चढ़कर बोल रही है और एक बार फिर से ट्विटर पर पठान टीजर ट्रेंड होने लगा है।
इसी के साथ सोशल मीडिया पर पठान का टीजर वीडियो भी वायरल हो रहा है। जी हां, पठान टीजर ट्विटर पर वायरल हो रहा है। इसमें शाहरुख खान जबरदस्त लुक में एक्शन सीन्स करते दिख रहे हैं। 1.31 मिनट के पठान टीजर वीडियो में शाहरुख के अलग-अलग लुक्स और एक्शन सीन्स नजर आ रहे हैं जिसे देखकर फैन्स के दिलों की धड़कने बढ़ गई हैं। हालांकि आपको बताते चलें पठान का ये टीजर वीडियो फैन मेड है।
दरअसल फैन्स पठान के टीजर रिलीज होने का इंतजार नहीं कर पा रहे थे और इसीलिए उन्होंने अपने पसंदीदा एक्टर के लिए उनकी पुरानी फिल्मों के कुछ चुनिंदा सीन्स लेकर एक फैनमेड वीडियो तैयार किया है। इसी वीडियो को उन्होंने पठान टीजर नाम दिया है। हालांकि अब ऑरिजनल पठान टीजर भी रिलीज किया जा चुका है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं।
आपको बता दें, जून में मेकर्स ने पठान का फर्स्ट लुक टीजर शेयर किया था। इसी के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि पठान में शाहरुख खान देशभक्ति से प्रेरित मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं, जो देश के मिशन को पूरा करने के लिए अपनी जान को दाव पर लगा देता है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ये फिल्म अगले साल 25 जनवरी, 2023 को हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी।
