Shah Rukh Khan King Release Date Out: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) की नई फिल्म किंग (King) को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। शाहरुख खान की इस फिल्म को लेकर एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन दिनों फिल्म में एक बाद एक एंट्री शुरू हो गई है। अभी हाल ही में फिल्म में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) समेत कई स्टार्स की एंट्री हुई है। फिल्म में स्टार्स की एंट्री के बाद अब रिलीज डेट और शूटिंग को लेकर अपडेट सामने आया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म कब तक बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।
इस साल रिलीज होगी 'किंग'
शाहरुख खान और सुहाना खान की अपकमिंग फिल्म किंग एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) के निर्देशन बन रही इस फिल्म को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है। Peeping Moon की रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की इस फिल्म की शूटिंग आज यानी 21 मई से शुरू हो गई है। मेकर्स जल्द से जल्द फिल्म की शूटिंग खत्म कर इसे साल 2026 में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म किंग गांधी जयंती 2026 पर बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है। फिल्म की रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
फिल्म में नजर आएंगे ये स्टार्स
फिल्म किंग में शाहरुख खान, सुहाना खान और दीपिका पादुकोण के साथ रानी मुखर्जी (Rani Mukerji), अनिल कपूर (Anil Kapoor), जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff), जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) जैसे सितारे भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। शाहरुख खान और सुहाना खान की फिल्म किंग को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
