बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी एक बार फिर से अपने पुराने अंदाज में लौटते दिखाई दे रहे हैं। आवारापन 2 जैसी शानदार फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिलीवर करने के बाद वो गन मास्टर जी9 नाम की मूवी लाने के लिए तैयार हैं, जिसका टीजर भी रिलीज हो गया है। इस फिल्म में भी इमरान हाशमी दिल टूटे आशिक के अवतार में दिखेंगे, जिसे उनके फैंस खूब पसंद करते हैं। गन मास्टर जी 9 की खास बात ये है कि इसमें वैसी ही डायलॉगबाजी होगी, जिसके लिए इमरान हाशमी और उनकी फिल्में मशहूर रही हैं। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Monster: सलमान खान खुद करेंगे सारे स्टंट्स, बॉडी डबल की हार्ट सर्जरी के बाद भाईजान ने लिया फैसला
देखें Gun Maaster G9 का Teaser
Himesh Reshammiya दे रहे हैं Gun maaster G9 का म्यूजिक
2000 के बाद एक दौर ऐसा आया था जब बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया की जोड़ी बिका करती थी। इनकी जोड़ी का मतलब सुपरहिट मूवी हुआ करता था। गन मास्टर जी9 के साथ ये जोड़ी एक बार फिर से लौट रही है। टीजर देखकर यही कहा जा सकता है कि ये जोड़ी फिर से दर्शकों के बीच में खलबली मचा देगी क्योंकि टीजर में जो म्यूजिक सुनाई दे रहा है वो फैंस के कदम थिरकने को मजबूर कर देगा। जिस मूवी में इमरान हाशमी दिल टूटे आशिक बनें और उसमें हिमेश रेशमिया का म्यूजिक हो, उसे हिट होने से कौन ही रोक सकता है। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: 'मोटा सुअर', Asim Riaz के भाई उमर रियाज का पारस छाबड़ा पर फूटा गुस्सा, Himanshi Khurana को भी लगाई लताड़
फैंस को पसंद आ रहा है Emraan Hashmi की मूवी का टीजर
हिमेश रेशमिया की फिल्म गन मास्टर जी 9 का टीजर जवान लड़के लड़कियों को खूब पसंद आ रहा है। इसे देखने के बाद वो ये कहते नहीं थक रहे हैं कि इमरान हाशमी एक बार फिर से पुराना दौर वापस लाने को तैयार हैं। कुछ दिनों पहले रिलीज हुई आवारापन 2 ने ये साबित कर दिया है कि दर्शक उन्हें किस तरह के रोल्स में देखना पसंद करते हैं। गन मास्टर जी9 भी उसी तरह की मूवी होने वाली है।
