Toxic Movie Adnvace Booking Day 1: केजीएफ स्टार यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक को लेकर देशभर में किस तरह की दीवानगी है, इसके बारे में बताने की जरूरत नहीं है। साउथ से लेकर नॉर्थ तक हर कोई इस फिल्म के लिए एक्साइटेड है। डायरेक्टर गीतू मोहनदास द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म की एडवांस बुकिंग कुछ दिनों पहले ही शुरू की गई थी, जिसकी रिपोर्ट भी सामने है। ताजा जानकारी की मानें तो फिल्म टॉक्सिक ने अब तक अपने खाते में 31.89 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं, जिसमें ब्लॉक सीट्स शामिल नहीं हैं। अगर इनमें ब्लॉक सीट जोड़ दी जाए तो टॉक्सिक की कमाई 41.03 करोड़ रुपये हो चुकी है।
TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Gun maaster G9 Teaser: इमरान हाशमी-हिमेश रेशमिया काटेंगे बवाल...
Toxic बेच चुकी है 9 लाख टिकिट
अगर ट्रेड के गलियारों से सामने आ रही रिपोर्ट की मानें तो यश और कियारा आडवाणी स्टारर टॉक्सिक अब तक 17,692 शोज से 8,94,629 टिकिट बेच चुकी है। फिल्म ने ये टिकिट हिन्दी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में मिलाकर बेचे हैं। केजीएफ चैप्टर 2 के बाद ये यश की पहली रिलीज है, जो तहलका मचाने के लिए तैयार है।
TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Monster: सलमान खान खुद करेंगे सारे स्टंट्स, बॉडी डबल की हार्ट सर्जरी के बाद भाईजान ने लिया फैसला
Toxic को लेकर हिन्दी भाषी दर्शकों में भी है गजब का उत्साह
यश की टॉक्सिक भले ही साउथ भाषा की मूवी हो लेकिन इसको लेकर हिन्दी भाषी दर्शकों में भी जबरगस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। फिल्म टॉक्सिक हिन्दी ने अब तक 4,64,684 टिकिट बेच डाले हैं और अपने खाते में 15.52 करोड़ रुपये जोड़े हैं। इसी से आप समझ सकते हैं कि टॉक्सिक का हिन्दी दर्शक कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
बच्चों के लिए नहीं है टॉक्सिक
केजीएफ स्टार यश पहले ही बता चुके हैं कि उनकी अपकमिंग मूवी टॉक्सिक सिर्फ एडल्ट लोगों के लिए है। उन्होंने इसे बच्चों के लिए नहीं बनाया है। यश ने अपने इंटरव्यूज में फैंस से गुजारिश की है कि वो टॉक्सिक देखने के लिए कम उम्र के बच्चों को ना लेकर जाएं। फिल्म टॉक्सिक को सेंसर बोर्ड से भी ए सर्टिफिकेट मिला है, जिससे साफ है कि ये एक खास दर्शकवर्ग के लिए है।
