बॉलीवुड

Akshay Kumar के हाथ लगी Sajid Khan की नई फिल्म !! कॉमेडी से मचाएंगे कोहराम

Akshay Kumar-Sajid Khan Reunite again: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक साजिद खान ने अपनी नई फिल्म के लिए अक्षय कुमार संग काम करने के का निर्णय लिया है। दोनों की जोड़ी लंबे समय के बाद साथ आएगी।

Image

साजिद खान की नेक्स्ट में नजर आएंगे अक्षय कुमार (Pic Credit: Instagram)

Akshay Kumar-Sajid Khan Reunite again: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी फिल्म 'हैवान' की रिलीज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी में अक्षय कुमार सालों बाद सैफ अली खान के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा। अब अक्षय कुमार के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फिल्ममेकर साजिद खान ने अपनी नई फिल्म के लिए अक्षय कुमार को कास्ट करने का मन बनाया है। दोनों की जोड़ी एक नए प्रोजेक्ट के लिए फिर साथ आने वाली है। अगर यह खबर सही साबित होती है तो करीब एक दशक के बाद अक्षय-साजिद साथ काम करने वाले हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Monster: सलमान खान खुद करेंगे सारे स्टंट्स, बॉडी डबल की हार्ट सर्जरी के बाद भाईजान ने लिया फैसला)

साजिद खान की फिल्म में होंगे अक्षय कुमार?

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक साजिद खान और अक्षय कुमार एक नई फिल्म के लिए साथ आने वाले हैं। एक करीबी सूत्र ने बताया है कि साजिद एक बार फिर अक्षय को डायरेक्ट करेंगे। फिलहाल साजिद खान अपनी अगली फिल्म 'हीरो की हीरोइन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा और 'लापता लेडीज' फेम नितांशी गोयल को अहम रोल में देखा जाएगा। इस प्रोजेक्ट की शूटिंग पूरी करने के बाद साजिद और अक्षय अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन जा सकते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: गोविंदा के बेटे Yashvardhan Ahuja से शादी करेंगी Jamie Lever? वायरल वीडियो पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी)

कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं अक्षय और साजिद

अक्षय कुमार और साजिद खान की जोड़ी पहले भी कई फिल्मों में काम कर चुकी है। दोनों ने 'हे बेबी', 'हाउसफुल' और 'हाउसफुल 2' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। इन फिल्मों में कॉमेडी का जबरदस्त तड़का देखने को मिला था। हालांकि साल 2018 में दोनों का साथ काम करना रुक गया था। उस समय साजिद खान ने ‘हाउसफुल 4’ के डायरेक्टर के पद से हटने का फैसला किया था। यह फैसला #MeToo अभियान के दौरान उन पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद लिया गया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article