बॉलीवुड

Jawan: बंपर ओपनिंग के बावजूद प्रभास की 'आदिपुरुष' से पीछे रह गई शाहरुख खान की फिल्म? ट्विटर पर छिड़ी बहस

Prabhas Fans Claims Jawan Could Not Break Adipurush This Record: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की 'जवान' ने रिलीज के साथ ही बड़े पर्दे पर बंपर ओपनिंग की है। लेकिन प्रभास के फैंस का मानना है कि करोड़ों रुपये कमाने के बाद भी 'जवान' आदिपुरुष के एक रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई।

Image

'आदिपुरुष' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई 'जवान'?

Prabhas Fans Claims Jawan Could Not Break Adipurush This Record: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की 'जवान' (Jawan) की गूंज चारों ओर सुनाई दे रही है। फिल्म को लेकर लोगों में इतना क्रेज है कि सिनेमाघरों के बाहर लाइनें लग रही हैं। यहां तक कि मूवी ने पहले दिन 75 करोड़ रुपये के साथ बंपर ओपनिंग भी की, जिससे यह अब तक की हाईएस्ट ओपनर मूवी बन गई है। हालांकि 'जवान' के करोड़ों कमाने के बाद भी प्रभास के फैंस का मानना है कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'आदिपुरुष' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'जवान' (Jawan) को लेकर खबर थी कि मूवी ने विश्वस्तर पर 130 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की है। ऐसे में प्रभास के फैंस का कहना है कि शाहरुख खान की 'जवान' आदिपुरुष का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई, क्योंकि फिल्म ने विश्वस्तर पर 140 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी। 'जवान' बनाम 'आदिपुरुष' को लेकर ट्विटर पर लोगों की बहस भी छिड़ गई है।

एक यूजर ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'जवान' (Jawan) पर तंज कसते हुए लिखा, "टॉप 3 डे-1 ग्रोसर्स। आदिपुरुष- 140 करोड़ रुपये, जवान- 120 करोड़ रुपये, पठान- 106 करोड़ रुपये। 2023 में भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर अभी भी रेबेल स्टार प्रभास के पास है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "आदिपुरुष' अभी भी हाईएस्ट वर्ल्डवाइड ओपनर मूवी है।" 'आदिपुरुष' को लेकर लोगों के दावे यहीं खत्म नहीं हुए। एक यूजर ने प्रभास को बॉक्स ऑफिस का बादशाह बताते हुए लिखा, "प्रभास अभी भी बॉक्स ऑफिस के बादशाह हैं, क्योंकि 'आदिपुरुष' भारत की सबसे बड़ी ओपनर मूवी है।"

'जवान' ने विश्वस्तर पर कमाए 150 करोड़?

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि 'जवान' (Jawan) ने विश्वस्तर पर 150 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article