Awarapan 2 Update: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म हक हाल ही में रिलीज हुई, जिसमें वो यामी गौतम के साथ नजर आए थे। इस फिल्म में इमरान हाशमी और यामी गौतम ने धांसू एक्टिंग की है। फिल्म को लोगों ने काफी प्यार दिया और ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट हो गई। इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म आवारापन 2 की वजह से चर्चा में हैं। इस बीच इमरान की आने वाली फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है, जिसके मुताबिक मूवी में बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी की एंट्री हो गई है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...
आवारापन 2 में हुई शबाना आजमी की एंट्री
साल 2007 में रिलीज हुई इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन का सीक्वल आवारापन 2 पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इमरान हाशमी की तगड़ी वापसी वापसी और हाल ही में द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में उनका धमाकेदार कैमियो देखकर फैंस पहले से ही बेकरार थे। अब खबर आई है कि दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी भी इस फिल्म का हिस्सा बन गई हैं। इस खबर को सुनकर तो फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र ने बताया कि शबाना आजमी का रोल बहुत खास और पावरफुल है। वो खुद इस किरदार को पाकर बेहद खुश हैं। विशेश भट्ट का ये क्रिएटिव फैसला फिल्म के इमोशनल कोर को और मजबूत कर देगा। खास बात ये है कि शबाना आजमी पहली बार विशेश फिल्म्स के साथ काम कर रही हैं और इमरान हाशमी के साथ भी पहली बार नजर आएंगे।
'आवारापन 2' कब होगी रिलीज
बताते चलें कि 'आवारापन 2' 3 अप्रैल साल 2026 में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी नजर आने वाली हैं। मूवी में दोनों को साथ देखने के लिए लोग बेताब हैं। बता दें कि फिल्म आवारापन 2 का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं। मूवी की शूटिंग बैंकॉक में शुरू हो चुकी है, जहां फिल्म की कहानी पहले भाग के अंत से आगे बढ़ेगी। जनवरी 2026 तक पूरी शूटिंग खत्म करने का प्लान है। इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन को लोगों ने काफी प्यार दिया था। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि फिल्म 'आवारापन 2' को लोग कैसा रिस्पॉन्स देते हैं।
