बॉलीवुड

सोहेल खान से अलग होने पर सीमा सजदेह ने की खुलकर बात, कहा, 'सलमान खान ने उनका साथ दिया...'

Seema Sajdeh on Separation With Sohail Khan: साल 2022 में सीमा सजदेह ने सलमान खान (Salman Khan) के भाई सोहेल खान से तलाक ले लिया था। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सीमा सजदेह ने बताया कि कैसे सोहेल से अलग होने में सलमान खान ने उनकी मदद की थी।

Image

Pics Credit: Instagram

Seema Sajdeh on Separation With Sohail Khan: यह बात एकदम सच है कि तलाक लेने का मतलब हर बार रिश्ते का टूटना नहीं होता है। मशहूर निर्माता-निर्देशक सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा सजदेह ने भी कई महीनों पहले एक-दूसरे से तलाक ले लिया था। 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' की स्टार सीमा सजदेह ने बताया कि सोहेल खान से उनका अलगाव कड़वाहट भरा नहीं था। सोहेल खान से सीमा सजदेह के अलग होने में सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने काफी मदद की थी। तो चलिए जानते हैं सलमान खान ने किस तरह सीमा सजदेह (Seema Sajdeh) की मदद की थी।

सलमान खान की सीमा ने की तारीफ

सीमा सजदेह और सोहेल खान की शादी 2022 में खत्म हो गई है। हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान सीमा सजदेह ने ससुराल वालों के साथ अपने संबंधों के बारे में बात की। उषा काकड़े प्रोडक्शंस को दिए एक इंटरव्यू में सीमा ने बताया कि सलमान खान और उनका परिवार इस मुश्किल दौर में उनके साथ मजबूती से खड़ा था।

सीमा सजदेह ने कहा, 'परिवार ने मुश्किल समय में मेरा साथ दिया।' उन्होंने आगे बताया कि अलग होने के बाद भी सलमान खान की फैमिली का नजरिया उनके लिए बदला नहीं था। सीमा ने कहा, 'वे हमेशा मेरे साथ हैं। भले ही मेरा तलाक हो गया हो लेकिन मेरे बच्चे आधे खान और आधे सजदेह हैं। अलग होने के बाद यह हमेशा मेरा ही परिवार रहेगा। हम आपसी सहमति से पति-पत्नी के रूप में अलग हुए। अलग होने के बाद भी हम एक परिवार हैं। वह मेरे बच्चों के पिता हैं और यह कभी नहीं बदल सकता।'

सीमा सजदेह ने बताया कि खान परिवार एक आदर्श परिवार हैं। उन्होंने कहा, 'वे हमेशा साथ रहते हैं। उन्होंने मुझे कभी भी अलग महसूस नहीं कराया।' वहीं दूसरी ओर सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें जल्द ही फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article