Prince on separation rumours with Yuvika: प्रिंस नरूला और युविका चौधरी टीवी इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में एक हैं। इन दोनों की मुलाकात सलमान खान के शो 'बिग बॉस' सीजन 9 में हुई थी। यही वह शो है जब दोनों एक-दूसरे से प्यार कर बैठे थे। कुछ दिनों तक डेट करने के बाद दोनों ने 12 अक्टूबर, 2018 को एक-दूसरे से शादी कर ली। लगभग 6 सालों के बाद इस कपल ने अपने बच्चे का स्वागत किया। दोनों की एक प्यारी सी बेटी (एकलीन) है। बीते साल यानी 2025 में प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के अलग होने की अफवाहें ने फैन्स को हैरान कर दिया था। युविका ने पहले एक बयान जारी कर इन अटकलों को खारिज कर दिया था। वहीं अब जूम से बात करते हुए प्रिंस नरूला ने भी इन अफवाहों के फैलने पर अपना रिएक्शन दिया है। प्रिंस ने बताया कि उनके वीडियो को लोगों ने लगत तरह से समझा।
युविका से अलग होने की अफवाहों पर प्रिंस ने दिया रिएक्शन
जूम से बात करते हुए प्रिंस नरूला ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुआ कहा, 'हर पति-पत्नी की लाइफ में एक मुश्किल समय आता है। ऐसा ही हमारे साथ भी हुआ। हमने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसका लोगों ने गलत अर्थ निकाला। मैंने तो बस अपनी फीलिंग शेयर की थीं। हम बहुत समझदार हैं। हम दोनों चाहते तो उस समय सफाई दे सकते थे।'
प्रिंस नरूला ने आगे कहा, 'हमने कभी भी अलग होने के बारे में बात नहीं की थी और हम इसके बारे में कभी सोचते भी नहीं हैं। हमारे माता-पिता के बीच झगड़े होते रहते हैं। हम भी अपने माता-पिता और भाई-बहनों से झगड़ते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि हम उनसे अलग हो जाएंगे। इसलिए पति-पत्नी के बीच झगड़ा होना नॉर्मल बात है।' बता दें प्रिंस नरूला और युविका चौधरी को जल्द ही साथ में 'द 50' शो में देखा जाएगा।
