The Bhootnii Trailer Release Date: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त अपनी हॉरर कॉमेडी 'द भूतनी' के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं। अभी हाल ही में संजय दत्त की इस फिल्म का एक धांसू टीजर भी रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अब फिल्म के टीजर के बाद दर्शकों को 'द भूतनी' के ट्रेलर का इंतजार है। इसी बीच फिल्म 'द भूतनी' के ट्रेलर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म 'द भूतनी' का ट्रेलर इस दिन एक बड़े इवेंट के साथ रिलीज किया जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि क्या है फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की डेट।
इस दिन रिलीज होगा 'द भूतनी' का ट्रेलर
संजय दत्त और मौनी रॉय की लीड रोल वाली फिल्म 'द भूतनी' एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। फिल्म 'द भूतनी' के ट्रेलर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक संजय दत्त की फिल्म 'द भूतनी' का ट्रेलर एक बड़े इवेंट के साथ 29 मार्च को रिलीज किया जाएगा। इतना ही नहीं 'द भूतनी' के ट्रेलर को सलमान खान और रश्मिका मंदाना की धांसू अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' के साथ बड़े पर्दे पर भी दिखाया जाएगा। फिल्म के टीजर के बाद से ही लोगों को 'द भूतनी' के ट्रेलर का इंतजार था।
ये स्टार्स आएंगे नजर
फिल्म 'द भूतनी' में संजय दत्त और मौनी रॉय के साथ-साथ पलक तिवारी, सनी सिंह और आसिफ खान भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। संजय दत्त की ये धांसू हॉरर कॉमेडी फिल्म 18 अप्रैल 2025 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में संजय दत्त एकदम नए अवतार में नजर आने वाले हैं।
