बॉलीवुड

Vicky Kaushal की 'सैम बहादुर' को हिट बनाने के लिए मेकर्स ने बनाया धांसू प्लान, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 10, 2023, 01:04 PM IST

Sam Bahadur: विक्की कौशल की मोस्ट अवेटेड फिल्म सैम बहादुर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फैंस इस फिल्म के टीजर के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 01 दिसंबर को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में विक्की के साथ सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख मुख्य भूमिका में हैं।

Image

Vicky Kaushal (credit pic: instagram)

मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म सैम बहादुर (Sam Bahadur) के रिलीज का इंतजार फैंस को बेसब्री है। इस फिल्म की कहानी भारतीय सैनिक सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में है। इस फिल्म पर करीब 2 साल से काम चल रहा है। मेकर्स ने फिल्म की कहानी से लेकर सीन्स को रियल दिखाने के लिए कड़ी मेहनत की है। मेकर्स फिल्म का टीजर 13 अक्टूबर को रिलीज करेंगे। मेकर्स ने प्लान बनाया है कि भारत- पाकिस्तान मैच वाले दिन टीजर रिलीज किया जाएगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मेकर्स 13 अक्टूबर को मुंबई में फिल्म के टीजर लॉन्च करेंगे। इस ग्रैंड लॉन्च के जरिए भारत की 5 करोड़ आबादी को टारगेट करने की कोशिश की जाएगी। फिल्म इस साल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स टीजर लॉन्च के दिन ही फिल्म की बाकी कास्ट को रिवील किया जाएगा।

13 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा सैम बहादुर का टीजर

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म का टीजर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे। फिल्म का टीजर एक मिनट 26 सेकंड का है। फिल्म में सैम मानेकेशॉ के साहस को दिखाया गया है। मेघना गुलजार को तलवार, राजी और छपाक जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। सैम बहादुर में विक्की के साथ फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन... और देखें

End of Article