बॉलीवुड

आमिर खान ने मेंटल हेल्थ पर की खुलकर बात, बोले- मैं और मेरी बेटी सालों से थेरेपी ले रहे हैं...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 10, 2023, 12:34 PM IST

World Mental Health Day 2023: आमिर खान ने बेटी इरा के साथ वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आमिर मेंटल हेल्थ के बारे में खुलकर बात कर रहे हैं। एक्टर ने कहा कि मैं और मेटी बेटी सालों से थेरेपी ले रहे हैं। इसमें कोई शर्म नहीं है।

Image

Aamir and Ira Khan (credit Pic: Instagram)

World Mental Health Day 2023: वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे हर साल 10 अक्टूबर को सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन लोगों को मानसिक रूप से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किया जाता है। दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट से लेकर करण जौहर तक मेंटल हेल्थ पर खुलकर बात कर चुके हैं। अब इस लिस्ट में आमिर खान (Aamir Khan) और उनकी बेटी इरा का नाम भी शामिल हो गया है। आमिर और इरा ने वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आमिर अपनी बेटी के साथ बैठकर मेंटल हेल्थ पर बात कर रहे हैं।

वीडियो में आमिर खान कहते हैं, मेथ्स सिखने के लिए हम स्कूल या टीचर के पास जाते हैं। बाल कटवाने के लिए नाई के पास जाते हैं क्योंकि वो उस काम में माहिर है। हम ऐसे कई काम है जो खुद नहीं कर सकते हैं। इसके लिए हमें प्रोफेशनल लोगों की मदद लेनी पड़ती है। इसी तरह हमें मेंटल और इमोशनल हेल्थ के लिए मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट के पास जाना चाहिए वो भी बिना किसी झिझक और शर्म किए।

आमिर इरा ने मेंटल हेल्थ पर शेयर किया वीडियो

एक्टर आगे कहते हैं मैं और मेरी बेटी इरा पिछले कई साल से इस थेरेपी का लाभ उठा रहे हैं। एक्टर के वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मेंटल हेल्थ पर बात करना बहुत अच्छी बात। दूसरे यूजर ने लिखा, ये बहुत अच्छी बात है कि सेलिब्रिटीज इस तरह के मुद्दे पर बात कर रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article