बॉलीवुड

'मैंने अभिजीत दिपके की आलोचना...' Javed Akhtar ने वायरल मैसेज पर दी सफाई

Javed Akhtar Tweet: जावेद अख्तर के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी मैसेज को लेकर विवाद बढ़ गया है। दावा था कि उन्होंने सीजेपी और अभिजीत दिपके की आलोचना की। अब जावेद ने खुद सफाई दी है।

Image

जावेद अख्तर ने दी सफाई (pic credit-instagram)

Javed Akhtar Tweet: जावेद अख्तर (Javed Akhtar) एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक फर्जी मैसेज को लेकर चर्चा में हैं। उनके नाम से शेयर किए जा रहे इस मैसेज में दावा किया गया कि उन्होंने सीजेपी (CJP) और उसके संस्थापक अभिजीत दिपके की आलोचना की है। मामला बढ़ता देख जावेद अख्तर ने खुद इस पर सफाई दी और साफ कर दिया कि वायरल हो रहा मैसेज उनका नहीं है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Yami Gautam संग हिमाचल प्रदेश शिफ्ट होंगे आदित्य धर? फिल्ममेकर की टीम ने बताया सच)

जावेद अख्तर ने दी सफाई

जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया पर उनके नाम से वायरल हो रहे एक फर्जी मैसेज को लेकर सफाई दी है। जावेद अख्तर ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मैं जावेद अख्तर हूं और सभी को बताना चाहता हूं कि सोशल मीडिया पर यह फर्जी मैसेज चल रहा है कि मैंने सीजेपी की आलोचना की है और अभिजीत दिपके को नीचा दिखाया है। यह मैसेज जितना फर्जी हो सकता है, उतना ही फर्जी है। मुझे हैरानी है कि दिपके और सीजेपी का विरोध करने वालों को मेरे जैसे किसी व्यक्ति की विश्वसनीयता उधार लेने की जरूरत पड़ रही है।'

दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट वायरल हो रही थीं, जिनमें जावेद अख्तर के हवाले से अभिजीत दिपके और सीजेपी को लेकर कई दावे किए गए थे। इन पोस्ट में कहा गया कि जावेद ने दिपके को पूर्व दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ‘कठपुतली’ बताया और सीजेपी पर बीजेपी को निशाना बनाने का आरोप लगाया। हालांकि, जावेद अख्तर ने इन दावों को पूरी तरह फर्जी बताया है। बताते चलें कि यह पूरा मामला मुंबई में हुए सीजेपी के एक विरोध प्रदर्शन के बाद चर्चा में आया। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने इस प्रदर्शन को देशभर में होने वाले आंदोलन की पहली कड़ी बताया था। प्रदर्शन के दौरान मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग के कामकाज में जवाबदेही की मांग उठाई गई थी। इससे पहले मुंबई पुलिस ने शिवाजी पार्क में प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article