एजुकेशन

DAV Teaching, Non Teaching Staff Admit Card: डीएवी एलडीसी, यूडीसी, लाइब्रेरी असिस्टेंट और नर्स की भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

DAV Teaching, Non Teaching Staff Admit Card 2026 Released: डीएवी स्कूल टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट davrecruit.davcmc.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

DAV Teaching, Non Teaching Staff Admit Card 2026 Released: ऐसे डाउनलोड करें डीएवी टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड

DAV Teaching, Non Teaching Staff Admit Card 2026 Released: डीएवी स्कूल टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (DAV School Teaching Staff Admit Card) खबर है। डीएवी स्कूल प्राइमरी टीचर, टीजीटी, पीजीटी, नर्सरी/प्री प्राइमरी, लैब असिस्टेंट, एलडीसी, यूडीसी, लाइब्रेरी असिस्टेंट और नर्स के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होगी परीक्षा

बता दें डीएवी टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती परीक्षा दिसंबर के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

DAV Teaching, Non Teaching Staff Admit Card 2026 Downoad: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले davrecruit.davcmc.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर DAV Teaching & Non Teaching Staff Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

DAV Teaching, Non Teaching Staff Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम (Candidate Name)
  2. रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number)
  3. डेट ऑफ बर्थ (DOB)
  4. माता पिता का नाम (Mother & Father Name)
  5. परीक्षा का नाम (Exam Name)
  6. एग्जाम सेंटर का नाम (Exam Centre Name)
  7. परीक्षा केंद्र का पता (Exam Centre Address)
  8. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (Passport Size Photograph)
  9. हस्ताक्षर (Signature)

एडमिट कार्ड अनिवार्य

ध्यान रहे डीएवी टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article