Salman Khan's Movie Sikandar: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की एक्शन-थ्रिलर 'सिकंदर' (Sikandar) लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। निर्माताओं ने फिल्म की एडवांस बुकिंग भी ओपन कर दी है। कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का जबरदस्त ट्रेलर जारी किया था। 'सिकंदर' के ट्रेलर के रिलीज होने के कुछ दिनों बाद फैन्स ने एक बेहद ही मजेदार बात नोटिस की है। ट्रेलर के एक सीन में फैन्स ने नोटिस किया कि भाईजान ने 'सिकंदर' में 'चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया' (Children Bank of India) के नोट इस्तेमाल किए हैं।
इंस्टाग्राम पर इस ट्रेलर की एक क्लिप बड़ी तेजी से वायरल हो है। इस क्लिप को फैन्स ने जब जूम किया तो पता लगा कि सलमान खान टैक्सी ड्राईवर को 500 रूपये के दो बंडल देते हैं। फैन्स की तेज नजर ही पहचान पाई है कि यह नोट 'रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया' के नहीं बल्कि 'चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया' के होते हैं। फैन्स अब मेकर्स का मजाक बना रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि 'सिकंदर' का बजट इतना कम हो गया कि मेकर्स को ऐसे नोट इस्तेमाल करने पड़े।
इस वीडियो को लोग बार-बार जूम करके देख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का बजट लगभग 400 करोड़ रूपये बताया जा रहा है। फैन्स को यह बात हजम नहीं हो रही है। एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा, 'लगातार फ्लॉप देने के बाद भाईजान के गरीबी के दिन आ गए हैं।' बताते चलें इस फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना, सत्यराज, प्रतीक बब्बर और काजल अग्रवाल सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
