Salman Khan Trolled: पिछले एक हफ्ते से भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालत हो गए हैं। ओपेरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन, मिसाइल, फ़ाइरिंग और बॉम्ब से हमला करना शुरू कर दिया था। पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देते हुए भारतीय सैनिकों ने भी उनके हमले को नाकाम कर दिया। कल घोषणा हुई कि आखिरकार पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध विराम का समझौता हो गया है। इसी को देखते हुए सलमान खान ने भी रिएक्शन देते हुए लिखा कि 'सीजफायर के लिए भगवान का शुक्रिया' कुछ मिनटों बाद ही एक्टर ने पोस्ट डिलीट कर दिया जिसके लिए उनकी देशभक्ति पर लोग सवाल उठा रहे हैं।
बीती रात समझौते के बाद भी पाकिस्तान ने सीजफायर का उलंघन कर भारत पर परहार किया। इसी के चलते सलमान खान (Salman Khan) को अपना सीजफायर वाला पोस्ट डिलीट करना पड़ा लेकिन ये बात लोगों को जरा सी भी पसंद नहीं आई। एक यूजर ने भाईजान को लताड़े हुए लिखा 'यह आदमी दिल से पाकिस्तानी है भाई, यह तो सच है। पहले उसने याकूब मेमन का समर्थन किया और अब यह। शर्म आनी चाहिए सलमान।' वहीं दूसरे यूजर ने सलमान को कहा 'सलमान खान पाकिस्तानी आतंकवादियों का समर्थन कर रहे हैं।'
कई लोग इस बात से भी खफा है कि सलमान ने एक बार भी ओपेरेशन सिंदूर पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। इसी को देखते हुए एक यूजर ने लिखा 'देश के अंदर आतंकवादी बेनकाब हो रहे हैं। यह इस बात का सबूत है कि सलमान खान ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में एक भी शब्द पोस्ट नहीं किया।' सिर्फ यही नहीं कई लोगों ने सलमान को आतंकी समर्थ तक घोषित कर दिया। सलमान खान के खिलाफ में बोल रहे ट्वीट्स की मानों बाढ़ आ गई है।
