बॉलीवुड

महारथी कर्ण का रोल निभाएंगे Salman Khan? इंटरनेट पर बढ़ी हलचल

Salman Khan Movie Update: सलमान खान की नई फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश ओमप्रकाश अपनी बंद पड़ी फिल्म 'कर्ण' को दोबारा शुरू कर सकते हैं, जिसमें सलमान मुख्य भूमिका निभा सकते हैं।

Image

सलमान की मूवी को लेकर आया अपडेट (pic credit-chatgpt)

Salman Khan Movie Update: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में खबर आई थी कि उन्होंने मशहूर निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ हाथ मिलाया है और एक बड़े पौराणिक प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। अब इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो राकेश ओमप्रकाश मेहरा अपनी लंबे समय से बंद पड़ी फिल्म 'कर्ण' को दोबारा शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। चर्चा है कि इस बार फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढे़-Rakeysh Omprakash Mehra संग होगी Salman Khan की 500 करोड़ी फिल्म !! निभाएंगे दमदार रोल)

सलमान की मूवी को लेकर आया अपडेट

बॉलीवुड में इन दिनों चर्चा है कि लंबे समय से बंद पड़ी फिल्म 'कर्ण' एक बार फिर शुरू हो सकती है। यह वही पौराणिक फिल्म है, जिसे पहले साउथ सुपरस्टार सूर्या के साथ बनाया जाना था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा इस प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू करते हैं, तो इसमें सलमान खान मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। 123 Telugu की रिपोर्ट के अनुसार राकेश ओमप्रकाश मेहरा और सूर्या ने फिल्म 'कर्ण' के लिए हाथ मिलाया था और यह सूर्या की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म बनने वाली थी। हालांकि भारी बजट के कारण यह प्रोजेक्ट प्री-प्रोडक्शन के दौरान ही बंद हो गया था। अब खबरें हैं कि राकेश ओमप्रकाश मेहरा, फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर इस फिल्म को फिर से शुरू करने की योजना बना रहे हैं और सलमान खान को लीड रोल में लेने पर विचार किया जा रहा है, हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

बताते चलें कि सलमान खान, फरहान अख्तर और उनकी टीम के बीच पिछले कुछ समय से एक बड़े पीरियड एक्शन ड्रामा को लेकर लगातार बातचीत चल रही है। सूत्रों का दावा है कि सलमान को फिल्म का कॉन्सेप्ट काफी पसंद आया है, हालांकि फिलहाल बातचीत शुरुआती चरण में है और अभी किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की एक से एक फिल्में रिलीज होने वाली है। सलमान खान जल्द ही राज और डीके के साथ धमाल मचाने वाले हैं। साथ ही उनकी फिल्म मातृभूमि पर भी सभी की नजरें टिकी हुई है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article