Salman Khan-Sanjay Dutt Movie Together: अभिनेता सलमान खान( Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर( Sikandar) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म तीन दिन में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर सलमान खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी जिसमें उन्होंने खूब सारी बातें की। अपने अगले प्रोजेक्ट्स के बारे में भी सलमान खान ने बताया, हालांकि सबसे दिलचस्प खबर यह निकलकर आई है कि सलमान खान और संजय दत्त ( Sanjay Dutt) जल्द ही नया प्रोजेक्ट शुरू करने वाले हैं। यह क्या होगा और कब रिलीज होगा इसके बारे में भाईजान ने ये बताया
सलमान खान( Salman Khan) ने बातचीत के दौरान बताया कि वह जल्द ही संजय दत्त के साथ फिल्म बनाने वाले हैं। हम दोनों एक प्रोजेक्ट करने वाले हैं। हालांकि अभी इसके बारे में अन्य जानकारी सीक्रेट रखी गई है। सलमान खान ने कहा कि हम दोनों जल्द ही एक साथ काम करेंगे यह फैंस के लिए सरप्राइज होने वाला है। बता दें कि इससे पहले संजय दत्त और सलमान खान ने 'चल मेरे भाई' फिल्म में काम किया था। दर्शकों को भाईजान और खलनायक की जोड़ी खूब पसंद आई थी। अब एक बार फिर से इन्हें साथ देखना बहुत दिलचस्प होने वाला है।
बात करें सलमान खान( Salman Khan) की फिल्म सिकंदर की तो फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म के टीजर को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है, अब उनके फैंस को फिल्म रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। सिकंदर में पहली बार सलमान खान-रश्मिका मंदाना के साथ नजर आने वाले हैं।
