Salman Khan on Altee Movie Postponed: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्ट्रेस सलमान खान (Salman Khan) को लेकर खबरें थी कि साउथ निर्माता-निर्देशक एटली कुमार संग एक एक्शन मूवी करने जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही रिपोर्ट्स सामने आईं कि इस फिल्म को मेकर्स ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। ऐसे में अब एटली कुमार (Atlee Kumar) बंद हुए मूवी पर सलमान खान ने बड़ा रिएक्शन दिया है। इस मूवी के बंद होने का कारण भी सलमान खान ने लोगों के बीच शेयर किया है।
एटली संग बनेगी सलमान खान की मूवी
पीटीआई से बात करते हुए सलमान खान ने एटली संग बंद हुई फिल्म को लेकर कहा, 'उन्होंने एक बड़े बजट की एक्शन मूवी लिखी। एटली संग इस मूवी को टाल दिया गया है। बजट ही इस मूवी का सबसे बड़ा इशू है। मुझे यह मालूम नहीं है कि कमल हासन और रजिनीकांत कांत सर इस मूवी का हिस्सा है या नहीं।' उन्होंने आगे कहा, 'पैसा सबसे बड़ी प्रॉब्लम है...वो भी चार्ज करेंगे और हम भी। यह एक बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है। यह एक 'रामायण' मूवी की तरह है, जिसमें नार्थ से लेकर साउथ में सभी को कास्ट करना पड़ता है। मैंने कई फिल्मों में साउथ के डायरेक्टर्स, एक्टर्स और तकनीशियन के साथ काम किया है।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'सिकंदर' की रिलीज को लेकर छाए हुए हैं। इस फिल्म में उन्हें पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए देखा जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया है और इसे साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म में सत्यराज, प्रतीक बब्बर और काजल अग्रवाल सहित कई कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे।
