Salman Khan Cryptic Post: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपने रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में बिजी हैं। अभिनेता शो में अपने दमदार अंदाज में नजर आते हैं। इसी बीच, अभिनेता अंबानी परिवार की गणपति पूजा में पहुंचे। यहां पर सलमान खान ने अपने लुक से हर किसी को हैरान कर दिया। फैंस सलमान के वॉन्टेंड लुक से इंप्रेस हो गए। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये लुक किसी फिल्म का है। इन सबके बीच सलमान खान ने फैंस का ध्यान एक बार फिर खींच लिया है। अब सलमान खान ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है और फैंस को टेंशन में लाकर खड़ा कर दिया है।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: फिल्मी स्टार्स से कम नहीं...', Rohit Roy के 'TV डस्टबिन है' बयान पर फूटा Chetan Hansraj का गुस्सा, निकाली भड़ास
सलमान खान की जिंदगी पर बात
सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक शायरी भरा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह खुशी, दुख और जरूरत की बात कर रहे हैं। सलमान की इस पोस्ट में लिखा है, 'जब थोड़ा मिला तो खुश था, अब ज्यादा मिला तो दुखी क्यों? जो चाहिए था कल मुझे, आज मिला तो जरूरी क्यों? जब नींद चाहिए थी तब रात नहीं थी। अब वक्त है तो नींद नहीं। जब भूख लगी थी खाना नहीं, अब खाना है तो भूख नहीं। साल ये कैसी जिंदगी है, जो मिले वो कम लगे। जो ना मिले वो याद आए, जो मिल जाए वो कम लगे। जब नहीं खाना था तब भूख बड़ी थी। अब मिला है तो भूख नहीं। जब वक्त था तब पैस नहीं था, अब पैसा है तो वक्त नहीं। जब छोटा था तब बड़ा बनना था, अब बड़ा हुआ तो बचपन याद आए। जब घर से भागना था, घर छोटा था। अब घर है तो घर बुलाए।' सलमान ने इस पोस्ट में जिंदगी का पाठ पढ़ाया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Emmys 2026 WINNERS: 'द पिट', 'हैक्स' और 'प्लुरिबस' रेस में सबसे आगे, देखें पूरी विनर लिस्ट
salman khan post (photo credit- instagram)
