टीवी मसाला

'फिल्मी स्टार्स से कम नहीं...', Rohit Roy के 'TV डस्टबिन है' बयान पर फूटा Chetan Hansraj का गुस्सा, निकाली भड़ास

Chetan Hansraj On Rohit Roy: एक्टर रोहित रॉय का टीवी इंडस्ट्री पर दिया बयान काफी वायरल हो रहा है और इस पर अब रोहित के दोस्त और एक्टर हंसराज चेतन का रिएक्शन आया है।

Image

Chetan Hansraj-Rohit Roy (photo credit- instagram)

Chetan Hansraj On Rohit Roy: एक्टर रोहित रॉय (Rohit Roy) का एक बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। रोहित ने एक इंटरव्यू में टीवी को ‘डस्टबिन मीडियम' कह दिया था और ये एक्टर ने तब कहा, जब वह खुद सालों तक टीवी में काम कर चुके हैं। रोहित के इस बयान पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है और टीवी स्टार्स एक-एक करके इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। अब टीवी एक्टर चेतन हंसराज (Chetan Hansraj) का रोहित के बयान पर गुस्सा फूटा है। चेतन रोहित के पुराने दोस्त हैं, लेकिन एक्टर के इस बयान पर वह उनका सपोर्ट नहीं कर रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Disha Salian केस में नाम जुड़ने पर Sooraj Pancholi ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'मैं कभी नहीं...'

    चेतन हंसराज का रोहित रॉय के बयान को बताया गलत

    चेतन हंसराज ने आईएएनएस से खास बातचीत की है। इस मौके पर अभिनेता से रोहित रॉय के बयान के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्होंने बताया कि उन्हें नहीं पता कि रोहित ने ये सब क्यों कहा है? एक्टर ने कहा, 'रोहित मेरे अच्छे दोस्त हैं और सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि ये बात कहां से शुरू हो रही है। टीवी कोई डस्टबीन नहीं है, लेकिन हां इसमें क्रिएटिविटी और आगे बढ़ने के मामले में कुछ ठहराव की जरूरत है। आज भी कई शोज में एक जैसी कहानियां दिखाई जा रही हैं और कंटेंट में बदलाव नहीं हो रहा है। यही वजह है कि टीवी का क्रिएटिव ग्राफ नीचे हो गया है।’ टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Day 8 Highlights: आम्रपाली ने अमन गांधी को दी राज खोलने की धमकी, उदिति ने आसिफ पर लगाया गंदा आरोप

      टीवी की खराब हालत की बताई वजह

      चेतन हंसराज ने टीवी की खराब हालत का जिम्मेदार प्रोड्यूसर्स और टीवी चैनल्स को ठहराया है। उन्होंने कहा, ‘अगर मेकर्स नए कंटेंट के साथ एक्सपेरिमेंट करें तो टीवी के पास आगे बढ़ने की पूरी गुंजाइश है। दर्शक नए तरह की कहानियों के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्हें वैसा कंटेंट मिल नहीं रहा, लेकिन टीवी को ‘डस्टबिन’ कहना ठीक नहीं है, क्योंकि आज भी लाखों लोग छोटे पर्दे के शोज देखते हैं।’ चेतन ने टीवी एक्टर्स में क्लास की कमी वाली बात पर भी असहमति जताई और बताया कि टीवी एक्टर्स हमेशा पूरी गरीमा के साथ किसी के सामने पेश आते हैं। एक्टर ने माना कि कुछ लोग पॉपुलर होने के लिए अजीब हरकतें करते हैं।

      टीवी एक्टर्स को बॉलीवुड कलाकारों से ज्यादा बताया बेहतर

      चेतन ने आखिर में टीवी एक्टर्स को फिल्म कलाकार से ज्यादा अच्छा बताया। हंसराज चेतन ने बताया कि अगर किसी टीवी एक्टर और फिल्म एक्टर को एक जैसी लाइन दी जाए तो टीवी एक्टर इसे ठीक से करेगा। टीवी कलाकार को कम समय में दर्शकों तक अपना किरदार पहुंचाना होता है और इसी वजह से टीवी कलाकार की एक्टिंग को कम मत आंके।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article