Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer Launch:बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर 10 अप्रैल 2023 को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में पूजा हेगड़े और सलमान खान पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। ‘किसी का भाई किसी की जान’ के ट्रेलर लॉन्च पर फिल्म की भारी भरकर कास्ट भी नजर आई है। जिसमें सलमान खान, पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, जस्सी गिल, श्वेता तिवारी, भूमिका चावला, राघव जुयाल, विजेंद्र सिंह, वेंकटेश दग्गुबाती और सिद्धार्थ निगम नजर आए हैं। इस बीच सभी का ध्यान शहनाज गिल ने अपनी ओर खींच लिया है।
बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल को दिवंगत एक्शन सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनके रिश्ते की वजह से काफी प्यार मिलता है। फैंस दोनों को सिडनाज कहकर बुलाते हैं। हालांकि अब सलमान खान ने शहनाज को मूव ऑन करने की नसीहत दे दी है।
सलमान खान ने शहनाज को दी बड़ी नसीहत
किसी का भाई किसी की जान के ट्रेलर लॉन्च से एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें शहनाज गिल से सवाल पूछा जाता है कि क्या फिल्म में सलमान खान के साथ काम करने से पहले वह नर्वस फील कर रही थीं। जिसके जवाब में सलमान कहते हैं। ‘मूव ऑन कर जाओ’ जिसके बाद शहनाज गिल जवाब देती हैं, ‘कर गई’। शहनाज गिल और सलमान खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर सिडनाज के फैंस का भी दमदार रिएक्शन सामने आ रहा है।
सिडनाज फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट
सलमान खान की इस नसीहत पर रिएक्ट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘जब आप किसी को इतना प्यार करते हैं तो मूव ऑन करना काफी मुश्किल होता है, लेकिन हमारी शहनाज काफी स्ट्रॉन्ग है।’ वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘सिडनाज हमेशा दिलों में रहने वाले हैं।’ बता दें कि सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान के ट्रेलर को दर्शकों के औसत रिव्यू मिल रहे हैं।
