बॉलीवुड

KKBKKJ Trailer Review: घिसी-पिटी ओल्ड मसाला एंटरटेनर है Salman Khan की 'किसी का भाई किसी की जान'

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan trailer review: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) अपनी नई फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) के साथ ईद पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म को सलमान खान ने अपने बैनर तले बनाया है। आइए आपको बताते हैं कि किसी का भाई किसी की जान के ट्रेलर में क्या-क्या खामियां हैं और क्या-क्या कमाल की बातें हैं...

Image

KKBKKJ Trailer Review: घिसी-पिटी ओल्ड मसाला एंटरटेनर है Salman Khan की किसी का भाई किसी की जान

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan trailer review: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की नई फिल्म किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे देखकर यह कहा जा सकता है कि सलमान एक बार फिर से बॉलीवुडिया मसाला एंटरटेनर लेकर आ रहे हैं। इस मूवी को सलमान खान (Salman Khan) ने अपने ही बैनर तले प्रोड्यूस किया है, जिस कारण इसे बनाया भी उनके हिसाब से गया है। सलमान खान अक्सर अपने इंटरव्यूज में यह कहते नजर आते हैं कि वो अपने फैंस के लिए फिल्में बनाते हैं। वो जानते हैं कि उनके फैंस उन्हें कैसे देखना चाहते हैं, जिस कारण वो अपनी हर मूवी इसी चीज को ध्यान में रखकर बनाते हैं। हालांकि किसी की भाई किसी की जान का ट्रेलर देखने के बाद यह कहना बनता है कि भाईजान को अपनी रिसर्च टीम के साथ बैठना चाहिए क्योंकि सलमान खान के फैंस उन्हें एक्शन अवतार में देखने के साथ-साथ फिल्में कहानी भी चाहते हैं।

किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का ट्रेलर देखकर इसकी कहानी का ठीक से अंदाजा नहीं लगता है। सलमान खान बीते सालों में ऐसी कई फिल्मों ला चुके हैं, जिनमें उनके स्वैग के अलावा कुछ खास दिखाई नहीं दिया। इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हुआ है। ऐसे में यह कहना मुश्किल नहीं है कि भाईजान की किसी का भाई किसी की जान का हाल भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हो सकता है।

फिल्म किसी का भाई किसी की जान के ट्रेलर में ऐसा कुछ भी नहीं है, जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक आने के लिए मजबूर करे। सलमान खान के स्वैग को छोड़ दिया जाए तो इस मूवी की कहानी में कुछ भी नहीं है। अब वक्त आ गया है कि सलमान खान खुद सोचें कि वो अपने फैंस को क्या परोस रहे हैं? ऐसी फिल्मों से न तो भाईजान के फैंस ही खुश होंगे और न ही इनका कलेक्शन उन्हें खुश करेगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article