Kareena Kapoor Work With Hansal Mehta Again: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान काफी समय से बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं। सैफ अली खान अभी हाल ही में साउथ की फिल्म 'देवरा' में नजर आए थे, लेकिन ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हुई। इसके बाद सैफ अली खान ने कमबैक करने के लिए फेमस डायरेक्टर हंसल मेहता से हाथ मिलाया है। हंसल मेहता और सैफ अली खान साथ मिलकर पहली बार काम करने जा रहे हैं। हंसल मेहता और सैफ अली खान की ये अपकमिंग फिल्म डायरेक्टर के एक इंटरव्यू के बाद फिर से चर्चा में आ गई है। सैफ अली खान के साथ हंसल मेहता की फिल्म में ये बॉलीवुड हसीना भी नजर आ सकती है।
करीना कपूर की हो सकती है फिल्म में एंट्री?
हंसल मेहता ने अभी हाल ही में सिनेवेस्ट्योर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मिड-डे के साथ बात करते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर जानकारी दी। हंसल मेहता ने बताया कि मैं और सैफ अली खान इस फिल्म में काम कर रहे हैं। ये फिल्म एक किताब पर बेस्ड है। इसके बाद हंसल मेहता ने करीना कपूर संग काम करने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि करीना कपूर को एक स्क्रिप्ट भेजी है। जिसके बाद से ये माना जा रहा है कि करीना कपूर और सैफ अली खान साथ में हंसल मेहता की अपकमिंग फिल्म में धमाल मचाते नजर आएंगे। लेकिन इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।
करीना कपूर के साथ हंसल मेहता ने इस फिल्म में किया था काम
फिल्म डायरेक्टर हंसल मेहता करीना कपूर के साथ 'द बकिंघम मर्डर्स' में काम कर चुके हैं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में करीना कपूर एक डिटेक्टिव के रोल में नजर आई थीं।
