Riteish Deshmukh Angry: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) इन दिनों फराह खान के साथ नेटफ्लिक्स के नए रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2 (Lock Upp Season 2) को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में शो का ग्रैंड लॉन्च इवेंट मुंबई में आयोजित किया गया, जहां फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे मौजूद रहे। इवेंट के दौरान माहौल काफी खुशनुमा था, लेकिन तभी एक पत्रकार ने सलमान खान और संजय दत्त को लेकर ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसे सुनकर रितेश देशमुख का पारा चढ़ गया। उन्होंने न सिर्फ सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया, बल्कि पत्रकार को दो टूक जवाब देकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Lock Upp 2: शो के 3 कंफर्म कंटेस्टेंट के नाम से उठा पर्दा, स्टेज पर Shivangi Joshi को देख फैंस को लगा झटका)
रितेश देशमुख का फूटा गुस्सा
नेटफ्लिक्स के नए रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' के लॉन्च इवेंट के दौरान रितेश देशमुख एक पत्रकार के सवाल पर नाराज हो गए। इस शो को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट करेंगे। मुंबई में आयोजित इस इवेंट में फराह खान, एकता कपूर और नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट वाइस प्रेसिडेंट मोनिका शेरगिल भी मौजूद थीं। इवेंट के दौरान एक पत्रकार ने रितेश से पूछा कि क्या वह अपने करीबी दोस्त सलमान खान और संजय दत्त को शो में कंटेस्टेंट बनाना चाहेंगे, क्योंकि दोनों को "लॉक अप" का अनुभव है। पत्रकार ने यह भी पूछा कि अगर दोनों शो में आए तो वह उन्हें क्या सजा देंगे। यह सवाल सुनते ही रितेश का चेहरा बदल गया और उन्होंने सवाल पर नाराजगी जाहिर की। रितेश ने जवाब देते हुए कहा, "सबसे पहले मुझे नहीं लगता कि आपके सवाल का जवाब देकर मैं उसे कोई गरिमा देना चाहूंगा।" उनके इस जवाब ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इसके बाद जब उनसे दोबारा वही सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि उनका काम सिर्फ शो को होस्ट करना है, कंटेस्टेंट चुनना नहीं। उन्होंने कहा कि शो में कौन हिस्सा लेगा, इसका फैसला मेकर्स करते हैं। होस्ट के तौर पर उनकी जिम्मेदारी सिर्फ शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स से बातचीत करना है।
