बॉलीवुड

Heeramandi के प्रीमियर पर Rekha ने ऋचा चड्ढा के बेबी बंप को किया Kiss, होने वाली मां पर लुटाया प्यार

Rekha-Richa Chadha Viral Video: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने सीरीज की स्क्रीनिंग रखी थी। स्क्रीनिंग पर इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे नजर आए। इस इवेंट में रेखा भी शामिल हुई थी। रेखा ने ऋचा चड्ढा के बेबी बंप को किस किया था। रेखा का ये स्वीट जेश्चर फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Image

Rekha and Richa Chadha (credit Pic: Instagram)

Rekha-Richa Chadha Viral Video: संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज हीरामंडी के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। संजय ने सीरीज की स्क्रीनिंग रखी। स्क्रीनिंग पार्टी में सलमान खान, आलिया भट्ट, विद्या बालन, रेखा समेत इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे नजर आए। स्क्रीनिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। स्क्रीनिंग से रेखा और ऋचा चड्ढा का भी वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रेखा ऋचा के बेबी बंप को किस करते हुए नजर आ रही हैं।

रेखा ऋचा और उनके होने वाले बच्चे पर प्यार लुटाते हुए नजर आईं। इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये कितना प्यारा जेश्चर है। दूसरे यूजर ने लिखा, ये बहुत ही प्यारा वीडियो है। तीसरे यूजर ने लिखा, रेखा कितनी साफ दिल की है। रेखा का ये प्यार भरा अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

ऋचा के बेबी बंप को किस करते नजर आईं रेखा

ऋचा ने पोर्टल से बात करते हुए कहा, रेखा जी से इतना प्यार पाकर मैं बहुत खुश हूं। मेरे लिए इससे बड़ी बात कुछ नहीं हो सकती हैं। सीरीज में मेरा सोलो मुजरा है। इसके लिए मैंने उमरव जान गाने से प्रेरणा ली थी। वह मेरी हीरो हैं और मेरी लिए आइकन की परिभाषा है। ऋचा ने आगे कहा, हीरामंडी में मेरी परफॉर्मेंस को लेकर उनके द्वारा कही गई बाते सुनकर मैं अवाक रह गई। उनकी बातों ने मेरे दिल को छुआ। मैं इस आशीर्वाद को कभी नहीं भूलूंगी। संजय लीला भंसाली की हीरामंडी नेटफ्लिक्स पर 1 मई को रिलीज होगी। सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिका में हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article