बॉलीवुड

Ruslaan Twitter Review: भरपूर एक्शन के बावजूद फुस्स हुई आयुष शर्मा की 'रुसलान', दर्शकों ने बताया- डिजास्टर

Ruslaan Twitter Review: सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। फिल्म का निर्देशन करण भूटानी ने किया है। अगर आप भी एक्टर की एक्शन थ्रिलर फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लें दर्शकों को कैसी लगी फिल्म?

Image

Ruslaan Twitter Review (credit Pic: Instagram)

Ruslaan Twitter Review: सलमान खान (Salman Khan) के जीजा आयुष शर्मा (Aayush Sharma) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रुसलान' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में एक्टर धमाकेदार एक्शन सीन्स करते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म में आयुष के काम को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। लेकिन ओवरऑल फिल्म को बोरिंग बताया है। आयुष के साथ फिल्म में सुश्री मिश्रा, विद्या मालदेव और जगपति बाबू सहित कई सितारे अहम भूमिका में हैं। आइए जानते हैं दर्शकों को ये फिल्म कैसी लगी है।

रुसलान के रिव्यू को लेकर क्रिटिक्स निशीत शॉ ने कहा, आयुष की रुसलान से काफी उम्मीदे थी। लेकिन फिल्म वैसी नहीं निकली। उन्होंने इस फिल्म को हाफ स्टार दिया है। वहीं, दूसरे यूजर्स ने कहा, फिल्म का पहला पार्ट डिजास्टर है। तीसरे यूजर ने कहा, आयुष ने अच्छा काम किया है। लेकिन फिल्म की कहानी दमदार नहीं है।

रुसलान ट्विटर रिव्यू

एडवांस बुकिंग के मामले में भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म पहले दिन 2 से 3 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं। ऑफिशियल आंकड़े आने में अभी समय है। रुसलान का निर्देशन करण भूटानी ने किया है। आयुष की ये पहली फिल्म है जिसे सलमान खान फिलम्स ने प्रोड्यूस नहीं किया है। एक्टर को अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदे हैं। एक्टर इससे पहले सलमान खान के साथ अंतिम में नजर आए थे। अंतिम बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अंतिम में सलमान, आयुष के साथ महिमा मकवाना भी लीड रोल में थी। एक्टर ने लवयात्री से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article