स्पोर्ट्स

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का हो रहा है तलाक? भारतीय टेनिस स्‍टार के पोस्‍ट ने मचाई खलबलि

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Apr 11, 2023, 02:34 PM IST

Sania Mirza posts cryptic instagram story: भारत की टेनिस स्‍टार सानिया मिर्जा और उनके क्रिकेटर पति शोएब मलिक के बीच कथित रूप से कुछ भी सही नहीं चल रहा है। दोनों के बीच तलाक की खबरें जोर पकड़ रही हैं। इस बीच सानिया मिर्जा ने एक इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पोस्‍ट करके खलबलि मचा दी है।

Image

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच तलाक की खबरें जोर पकड़ रही हैं
  • सानिया मिर्जा ने इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पोस्‍ट करके मलिक के साथ खराब रिश्‍ते को बल दिया है
  • सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने अपने रिश्‍ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है

हैदराबाद: भारत की टेनिस स्‍टार सानिया मिर्जा और पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शोएब मलिक का रिश्‍ता इस समय खराब दौर से गुजर रहा है। सानिया मिर्जा और पति शोएब मलिक के बीच कथित रूप से तलाक लेने की खबरें जोर पकड़ रही हैं। इस बीच सानिया मिर्जा ने इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पोस्‍ट करके आग में घी डालने का काम किया है। सानिया की इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी से दोनों के फैंस सस्‍पेंस से घिर गए हैं।

सानिया ने इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर लिखा, 'टूटे हुए दिल कहां जाते हैं? अल्‍लाह को ढूंढने।' मीडिया में कई तरह की रिपोर्ट प्रकाशित हुई, जिसमें कयास लगाए गए कि शोएब-सानिया अलग हो चुके हैं और बस बेटे इजहान का साथ में ध्‍यान रख रहे हैं। हालांकि, शोएब-सानिया की तरफ से रिश्‍ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

कुछ दिन पहले ही सानिया मिर्जा ने एक इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट करके भी शक को बढ़ावा दिया था। तब भारतीय टेनिस स्‍टार ने अपने बेटे इजहान के साथ की क्‍यूट फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'वो पल जो मुझे सबसे मुश्किल दिनों से गुजारते हैं।' बता दें कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी अप्रैल 2010 में हुई थी। इस कपल का चार साल का बेटा इजहान है। हाल ही में दुबई में शोएब मलिक और सानिया मिर्जा ने इजहान का जन्‍मदिन मनाया था। शोएब मलिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर जन्‍मदिन के जश्‍न के फोटो पोस्‍ट किए थे।

वहीं सानिया मिर्जा ने इजहान और अपने फोटो जन्‍मदिन पर शेयर किए। उन्‍होंने इसके साथ एक लंबा पोस्‍ट भी लिखा था। सानिया ने लिखा था, 'मैं इस जिंदगी में कई चीजें हूं, लेकिन मेरी सबसे पसंदीदा है तुम्‍हारी मां बनना। जिस दिन तुम्‍हारा जन्‍म हुआ और तुम मुस्‍कुराए, वो मेरी जिंदगी का सर्वश्रेष्‍ठ दिन था। आप सबसे दयालु और सबसे कीमती युवा लड़के के रूप में विकसित हो रहे हैं और मुझे आपकी मां होने पर इससे ज्‍यादा गर्व नहीं हो सकता। आपने मुझे बेहतर बनाया और मुझे निस्वार्थ और बिना शर्त प्यार सिखाया जो मैं कभी नहीं जानती थी। मैं आपसे प्‍यार करती हूं मेरे लाडले और मायने नहीं रखता कि तुम कितने बड़े हो जाओ, हमेशा मेरे बच्‍चे ही रहोगे।'

अभिषेक निगम
अभिषेक निगमauthor

अभिषेक निगम टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में खेल सेक्शन से जुड़े हैं। अभिषेक को मैच का विश्लेषण करना बेहद पसंद हैं। इसके अलावा इन्हें खेल की बारीकियों पर ध्यान देने या फिर उन्हें सीखने में बड़ा आनंद आता है। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article