बॉलीवुड

हंसल मेहता के ऑफिस के बाहर स्पॉट हुए Ranveer Singh, नई फिल्म 'Pralay' के लिए कसी कमर?

Ranveer Singh At Hansal Mehta’s Office: हाल ही में रणवीर सिंह को हंसल मेहता के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया है, जिससे उनके नए प्रोजेक्ट 'प्रलय' की चर्चा तेज हो गई है।

Image

हंसल मेहता के ऑफिस के बाहर स्पॉट हुए रणवीर सिंह

Ranveer Singh At Hansal Mehta’s Office: आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म को देखने का क्रेज लोगों के अंदर इतना था कि कई दिनों तक 'धुरंधर 2' के शोज हाउसफुल रहे थे। इस मूवी ने दुनिया भर में 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस भी किया और यह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर भी सामने आई। 'धुरंधर: द रिवेंज' की जबरदस्त सफलता के बाद अब रणवीर सिंह ने अपने नए प्रोजेक्ट 'प्रलय' पर काम शुरू कर दिया है। हाल ही में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को मशहूर निर्माता-निर्देशक हंसल मेहता के ऑफिस से बाहर आते हुए स्पॉट किया गया है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Rakeysh Omprakash Mehra संग होगी Salman Khan की 500 करोड़ी फिल्म !! निभाएंगे दमदार रोल)

हंसल मेहता के ऑफिस के बाहर स्पॉट हुए रणवीर सिंह

रणवीर सिंह को मुंबई में हंसल मेहता के ऑफिस से बाहर निकलते हुए एक वीडियो में देखा गया। यह वीडियो विरल भयानी ने शेयर किया है। रणवीर ने ब्लैक टी-शर्ट, मैचिंग ब्लेजर और ट्राउजर पहना था। इस दौरान रणवीर सिंह चेहरे पर मास्क, डार्क सनग्लास और ब्लैक कैप कैरी किए नजर आए। रणवीर सिंह ने वहां मौजूद पैपराजी से भी कोई बात नहीं की। हंसल मेहता के ऑफिस के बाहर रणवीर सिंह को देखने के बाद फैन्स कयास लगा रहे है कि वो जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'प्रलय' पर काम शुरू करने वाले हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Cocktail 2 Box office Collection Day 5: ताबड़तोड़ कमाई कर रही है शाहिद-कृति और रश्मिका की फिल्म, देखें आंकड़े)

कई फैन्स को लग रहा है कि 6 जुलाई को रणवीर सिंह का जन्मदिन भी है। ऐसे में मेकर्स उनकी फिल्म 'प्रलय' को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि रणवीर सिंह के जन्मदिन पर इस मूवी का फर्स्ट लुक भी शेयर किया जा सकता है। यह अपॉकलिप्टिक ज़ॉम्बी सर्वाइवल थ्रिलर होगी। इसमें भारी तबाही, डरावना माहौल और ऐसी सिनेमैटिक दुनिया को देखा जाएगा, जिसे दर्शकों ने कभी बड़े परदे पर एक्सपीरियंस नहीं किया है। फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता के बेटे जय मेहता कर रहे हैं, जो पहली बार किसी मूवी को डायरेक्ट कर रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article