बॉलीवुड

'शाहरुख हां कर...' 1 फूटी कौड़ी नहीं देंगे रणवीर सिंह, फरहान अख्तर को दिया मुंहतोड़ जवाब

Don 3 Update: हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म डॉन 3 से बाहर होने की खबर सामने आई थी। उस समय लोगों ने कहा था कि क्रिएटिव डिफरेंसेज की वजह से रणवीर ने मूवी को करने से मना कर दिया था। खबरों के अनुसार, फिल्म के प्री-प्रोडक्शन में हुए नुकसान की भरपाई के लिए निर्माताओं ने रणवीर से 40 करोड़ रुपये की मांग की है। इस बीच रणवीर सिंह ने बड़ी बात कह दी थी।

Image

pic credit- instagram

Don 3 Update: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म डॉन 3 से बाहर होने की खबर सामने आई थी। उस समय लोगों ने कहा था कि क्रिएटिव डिफरेंसेज की वजह से रणवीर ने मूवी को करने से मना कर दिया था। इंडस्ट्री के सोर्सेज के अनुसार, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने डॉन 3 के लिए तैयारियां शुरू कर दी थीं क्योंकि रणवीर सिंह ने प्रोजेक्ट के लिए हरी झंडी दे दी थी। हालांकि अचानक मूवी छोड़ने से मेकर्स को तगड़ा नुकसान हुआ। इसके बाद एक्सेल प्रोडक्शन हाउस से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि बैनर का जो नुकसान हुआ है, रणवीर सिंह को उसकी भरपायी करनी चाहिए। अब इस मामले पर रणवीर सिंह ने बड़ी बात कह दी है।

रणवीर सिंह ने दिया मुंहतोड़ जवाब

फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी के साथ रणवीर सिंह की मीटिंग में 'डॉन 3' को लेकर बड़ा विवाद हुआ। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर इल्जाम लगा रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र ने बताया, 'विवाद ये था कि रणवीर सिंह को प्री-प्रोडक्शन में हुए नुकसान के लिए फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी को 40 करोड़ रुपये देने चाहिए। रणवीर ने कहा कि उन्होंने प्रोड्यूसर्स से एक भी पैसा नहीं लिए, इसलिए इतनी बड़ी रकम चुकाना बिल्कुल संभव नहीं है।' सूत्र ने आगे कहा, 'रणवीर ने ये भी बताया कि वे संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' में काम करने वाले थे। उन्होंने इस मुश्किल रोल के लिए लगभग एक साल तैयारी की और कई फिल्में ठुकरा दीं। आखिरकार वो प्रोजेक्ट शेल्व हो गया और संजय ने 'लव एंड वॉर' शुरू की, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल हैं।

इस फिल्म में नजर आएंगे रणवीर सिंह

रणवीर सिंह ने कहा कि उन्हें उस साल की मेहनत का कोई मुआवजा नहीं मिला। उन्होंने तर्क दिया कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा होता है कई बार फिल्में बनती नहीं या पीछे छूट जाती हैं और किसी को मुआवजा नहीं मिलता।' सूत्र ने बताया, 'रणवीर ने ये भी कहा कि रिपोर्ट्स थीं कि 'डॉन' और 'डॉन 2' के लीड शाहरुख खान को 'डॉन 3' के लिए अप्रोच किया गया था। अगर शाहरुख हां कहते तो उन्हें बिना मुआवजे के बाहर किया जाता। इसलिए वे प्रोड्यूसर्स को 40 करोड़ नहीं देंगे। बताते चलें कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। ये फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article