बॉलीवुड

Dhurandhar Trailer Fans Reaction: नो फ़िल्टर जस्ट फायर.... धुरंधर के ट्रेलर ने जनता के दिमाग को जकड़ा, जाने क्या कह रहे हैं फैंस

Dhurandhar Trailer Fans Reaction: धुरंधर का ट्रेलर रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर छा गया। फैंस इस ट्रेलर का दिन-रात इंतजार कर रहे थे, अब इसे देखने के बाद फैंस के कलेजे में ठंडक मिली है। सोशल मीडिया पर लोगों ने धुरंधर को ट्रेंड बना दिया है। आइए बताते हैं क्या कह रहे हैं लोग

Image

Dhurandhar Trailer Fans Reaction:

Dhurandhar Trailer Fans Reaction: इंतजार हुआ खत्म और रिलीज हो गया इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म का ट्रेलर। आदित्य धर( Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस दिन का फैंस को बेताबी से इंतजार था, जो अब जाकर पूरा हुआ। ट्रेलर में आपको फिल्म की कहानी की झलक ही नहीं पूरी कहानी देखने को मिलेगी। एक-एक किरदार से लेकर एक-एक कट तक हर चीज इस ट्रेलर में बड़े ध्यान से देखने वाली है। रणवीर सिंह( Ranveer Singh) -संजय दत्त( Sanjay Dutt) -अक्षय खन्ना ( Akshayee Khanna) और अर्जुन रामपाल( Arjun Rampal) के किरदारों ने ट्रेलर में जो जान डाली है, उसकी जमकर तारीफ हो रही है। 4 मिनट का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फैंस ने इसे देख डाला और सोशल मीडिया पर अपने विचार भी शेयर कर दिए। ये ट्रेलर लोगों को कैसा लगा, आइए जानते हैं।

धुरंधर देखकर क्या कह रहे हैं फैंस

धुरंधर का ट्रेलर रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर छा गया। लोगों ने इसे इतना ट्वीट किया कि यह ट्रेंड में आ गया। रणवीर सिंह से लेकर सारा अर्जुन को लोगों ने आज का टॉप सर्च बना दिया। एक नजर फैंस के शेयर किए हुए ट्वीट पर डालते हैं।

एक यूजर ने ट्रेलर से रणवीर सिंह का कटआउट निकाला है। रणवीर सिंह की एंट्री की चर्चा की जा रही है। यूजर ने लिखा- " क्या पागल कर देने वाला ट्रेलर था यार...यह अबतक का दमदार एक्शन ट्रेलर था।"

एक यूजर ने अक्षय खन्ना की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा- " अक्षय खन्ना का किरदार फिल्म में सबसे ज्यादा ताकतवर है।"

फिल्म के लाइनअप और स्टार टाइटल को सराहा जा रहा है। फैंस को किरदारों को पेश करने का स्टाइल काफी पसंद आ रहा है।

ट्रेलर देखकर लोगों का कहना है कि फिल्म की क्वालिटी काफी अच्छी लग रही है और कहानी ने तो मजा ही दिला दिया।

धुरंधर मूवी रिलीज़ डेट: Dhurandhar Movie Release Date

धुरंधर मूवी की रिलीज़ डेट का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, क्योंकि फिल्म का ट्रेलर पहले ही धमाल मचा चुका है। मेकर जल्द ही धुरंधर की आधिकारिक रिलीज़ डेट अनाउंस करने वाले हैं, जिसके बाद टिकट बुकिंग भी शुरू हो सकती है। फिल्म एक्शन और ड्रामा से भरपूर होने वाली है, इसलिए रिलीज़ डेट अपडेट आते ही फैंस इसे मिस नहीं करना चाहेंगे। ट्रेलर में रणवीर सिंह, अर्जुनराम पाल, अक्षय खन्ना लीड रोल में नज़र आ रहे है

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article