Ranveer Singh Film Dhurandhar Update: बॉलवुड स्टार रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' का अच्छा खासा बज बन हुआ है। इस मूवी को लेकर हर रोज कोई न कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। आज ही मेकर्स ने फिल्म धुरंधर से अक्षय खन्ना का लुक आउट हुआ है, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए हैं। इसके अलावा मेकर्स ने बताया है कि कल यानी 18 नवंबर को धुरंधर का ट्रेलर रिलीज होगा। इस बीच फिल्म धुरंधर को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। ऐसी खबर सामने आई है कि धुरंधर दो भागों में रिलीज होगी। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को लेकर सामने आया अपडेट
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार धुरंधर दो पार्ट्स में बनने वाली है। सूत्रों ने बॉलीवुड हंगामा को बताया काफी समय से अफवाह थी कि धुरंधर दो भागों में बनेगी। इसलिए 5 दिसंबर को जो फिल्म आएगी, वो पहला भाग होगा। पहले पार्ट में एक बड़े ट्विस्ट पर खत्म होगा और कहानी दूसरे भाग में आगे बढ़ेगी। आदित्य धर ने बहुत ज्यादा शूटिंग की है और फिल्म बहुत शानदार बनी है। लेकिन लंबाई ज्यादा होने की वजह से इसे दो हिस्सों में बांटने का प्लान बन रहा है। अगर ऐसा हुआ तो धुरंधर पार्ट-2 अगले साल आएगा। हालांकि अभी तक फिल्म के निर्माताओं ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं।
कल होगा धुरंधर का ट्रेलर लॉन्च
कल यानी 18 नवंबर को मुंबई में धुरंधर का ट्रेलर लॉन्च इवेंट बहुत धूमधाम से होने वाला है। करीब 2000 फैंस इस कार्यक्रम में पहुंचेंगे और फिल्म की स्टार कास्ट भी मौजूद रहेगी। आपको बता दें कि पहले ट्रेलर 12 नवंबर को रिलीज होना था, लेकिन दिल्ली के लाल किले पर हुए कार ब्लास्ट में मारे गए लोगों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान दिखाते हुए इसे टाल दिया गया था। रणवीर सिंह की आगामी जासूसी एक्शन-थ्रिलर फिल्म धुरंधर रियल लाइफ की घटनाओं से प्रेरित बताई जाती है।
