Sanjay Leela Bhansali and Ranveer Singh Conflict: एक समय था जब रणवीर सिंह( Ranveer Singh) और संजय लीला भंसाली( Sanjay Leela Bhansali) बॉलीवुड की वो जोड़ी थी जिसने बैक टू बैक हिट फिल्में दी। रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी फिल्मों में रणवीर सिंह ने संजय लीला भंसाली के लिए काम किया। हालांकि अब खबर सामने आ रही है कि दोनों के बीच में कुछ खटपट चल रही है। भंसाली और रणवीर सिंह एक-दूसरे से दूरियाँ बना रहे हैं। इसके पीछे का कारण लव एंड वॉर( Love and War) बताया जा रहा है। जी हाँ रणबीर कपूर -विक्की कौशल और आलिया भट्ट की लव एंड वॉर की वजह से इस जोड़ी के बीच अनबन हो गई है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला
पत्रकार सुभाष झा की रिपोर्ट के अनुसार संजय लीला भंसाली( Sanjay Leela Bhansali) और रणवीर सिंह( Ranveer Singh) के बीच अब पहले जैसा कुछ नहीं रहा। संजय लीला भंसाली ने लव एंड वॉर ( Love and War) के लिए रणवीर सिंह को कास्ट किया था। जिसके लिए उन्होंने मना कर दिया, बाद में यह रोल विक्की कौशल के पास गया। हालांकि इसके बाद रणवीर और भंसाली के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। दोनों के बीच कोल्ड वॉर चल रही है।
रणवीर सिंह ने पार्टी में भी नहीं किया इन्वाइट
इंडस्ट्री के इन्साइड सूत्रों की मानें तो रणवीर सिंह ने अपना 40वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया था। जिसमें उन्होंने अपने निजी दोस्तों को ही इन्वाइट किया था। संजय लीला भंसाली जो रणवीर के खास दोस्त हुआ करते थे वह पार्टी का हिस्सा नहीं बने थे। जिसके बाद दोनों के बीच अनबन की खबर और भी पक्की हो गई। अब संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म लव एंड वॉर पर काम कर रहे हैं और दूसरी तरफ रणवीर सिंह फिल्म धुरंधर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
