बॉलीवुड

Ramayana Event: रणबीर कपूर और यश ने कंटेंट क्रिएटर्स से की मुलाकात, वायरल हुई एक-एक तस्वीर

Ramayana Event: हाल ही में फिल्म रामायण को लेकर एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें रणबीर कपूर, यश और 150 से ज्यादा कंटेंट क्रिएटर्स शामिल हुए।

Image

'रामायण' के इवेंट में शामिल हुए रणबीर-यश (pic credit- twitter)

Ramayana Event: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की हर नई अपडेट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती है। कुछ समय पहले फिल्म से रणबीर कपूर का भगवान राम वाला लुक सामने आया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। भगवान राम के अवतार में रणबीर बेहद दिव्य नजर आए। इसी बीच फिल्म को लेकर एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें रणबीर कपूर, यश और 150 से ज्यादा कंटेंट क्रिएटर्स शामिल हुए। इस इवेंट में फिल्म से जुड़े कई खास अपडेट और एक्सक्लूसिव झलकियां भी साझा की गईं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-नितेश तिवारी को रामायण के इस सीन ने किया इमोशनल, नहीं रोक पाए अपने आंसू)

Ramayana Event

'रामायण' के इवेंट में शामिल हुए रणबीर-यश (pic credit-twitter)

'रामायण' के इवेंट में शामिल हुए रणबीर-यश

फिल्म 'रामायण' साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बनी हुई है। रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे और सनी देओल जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में रणबीर कपूर और यश ने 150 से ज्यादा कंटेंट क्रिएटर्स के साथ एक खास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस खास इवेंट की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिएटर्स को फिल्म के सेट, विशाल प्रोडक्शन स्केल और कुछ खास किरदारों की झलक दिखाई गई। हालांकि भगवान हनुमान के लुक को अभी भी सीक्रेट रखा गया है।

कब रिलीज होगी रामायण

बताते चलें कि इवेंट के दौरान मेकर्स ने कुणाल कपूर के भगवान इंद्र वाले लुक की खास झलक भी दिखाई, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इवेंट में मौजूद लोगों ने फिल्म के शानदार विजुअल इफेक्ट्स, भव्य किरदारों के डिजाइन और बेहतरीन 3D तकनीक की जमकर तारीफ की। वहीं रणबीर कपूर और यश को एक साथ देखकर फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया। बता दें कि 'रामायण' का पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 में दर्शकों के बीच आएगा।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article