बॉलीवुड

रामलला के दर्शन करते समय आलिया को भीड़ से बचाते दिखे रणबीर कपूर, यूजर्स बोले- परफेक्ट हसबैंड

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 23, 2024, 12:49 PM IST

Ranbir-Alia Viral Video: रणबीर और आलिया भगवान राम के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचे थे। कपल ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद भगवान राम के दर्शन करने के लिए लाइन में लगे। दर्शन के समय का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणबीर आलिया को भीड़ से बचाते हुए नजर आ रहे हैं।

Image

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt (credit pic: instagram)

Ranbir-Alia Viral Video: 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट समेत कई सितारे शामिल हुए थे। रणबीर और आलिया का राम मंदिर से वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कपल भगवान राम के दर्शन करने के लिए मंदिर में पहुंचता है। दर्शन की लाइन में आलिया और रणबीर को धक्का लगता है। इस दौरान रणबीर आलिया को प्रोटेक्ट करते हुए नजर आते हैं। वहीं, आलिया भीड़ देखकर काफी टेंशन में नजर आ रही हैं। रणबीर का क्यूट जेश्चर फैंस को पसंद आ रहा है।

वीडियो में रणबीर और आलिया ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। आलिया की साड़ी में रामायण के कुछ अंश देखने को मिले। एक्ट्रेस ब्लू कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

आलिया को भीड़ से बचाते दिखे रणबीर

कपल के वायरल वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, रणबीर परफेक्ट हसबैंड है। दूसरे यूजर ने लिखा, रणबीर जानते हैं कि आलिया का ख्याल कैसे रखना है। तीसरे यूजर ने लिखा, रणबीर आलिया को लेकर काफी प्रोटेक्टिव है। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना हैं कि सेलेब्स को पता चलना चाहिए कि भीड़ में दर्शन करना कैसा होता है। रणबीर ने रामलला के दर्शन के बाद कहा कि मैं बहुत ही भाग्यशाली हूं कि मुझे सौभाग्या मिला। मैं भगवान राम के दर्शन कर पाए। काश मैं अपनी बेटी राहा को भी ला पाता। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article