Fighter Advance Booking: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म फाइटर को लेकर बज बना हुआ है। फिल्म 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऋतिक, दीपिका के साथ अनिल कपूर, अभिषेक ओबेरॉय और करण सिंह ग्रोवर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म को रिलीज होने में महज 2 दिन बचे है। मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
फिल्म की अब तक 1, 13, 110 टिकट बिकी है। फिल्म भारत में ही नहीं विदेश में भी अच्छा कलेक्शन करेगी। फिल्म की यूएस और कनाडा में सबसे ज्यादा टिकट बिकी है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को ओपनिंग डे पर तगड़ी कमाई करेगी।
फिल्म ने की इतने करोड़ की कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फाइटर ने 3.66 करोड़ की कमाई कर ली है। अभी फिल्म को रिलीज होने में 2 दिन का समय बचा हुआ है। फिल्म के कलाकार प्रमोशन में बिजी है। अनिल कपूर हाल ही में फिल्म का प्रमोशन करने के लिए सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में पहुंचे थे। फाइटर में ऋतिक और दीपिका की जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
पहली बार दोनों साथ में काम कर रहे हैं। दीपिका सिद्धार्थ के साथ तीसरी फिल्म में काम कर रही हैं। इससे पहले दोनों बचना ए हसीनो और पठान में साथ काम कर चुके है। वहीं, ऋतिक और सिद्धार्थ की साथ में पहली फिल्म है। ये पहली भारतीय एरियल एक्शन फिल्म है। फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान युद्ध परा आधारित है।
