बॉलीवुड

Ranbir Kapoor Birthday: 35 करोड़ के फ्लैट और तीन करोड़ की कार के मालिक हैं रणबीर, पहनते हैं 50 लाख की घड़ी

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 06:33 AM IST

Ranbir Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का आज (28 सितंबर) जन्मदिन है। महंगे शौक रखने वाले रणबीर कपूर के पास कई लग्‍जरी कारें हैं, बाइकें हैं।

Image

Ranbir Kapoor Birthday: 35 करोड़ के फ्लैट और तीन करोड़ की कार के मालिक हैं रणबीर, पहनते हैं 50 लाख की घड़ी

KEY HIGHLIGHTS
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का आज है जन्मदिन।
शादी के बाद रणबीर का ये पहला जन्मदिन है।
रणबीर कपूर अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं।

Ranbir Kapoor Birthday: बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कहे जाने वाले रणबीर कपूर आज (28 सितंबर) अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आलिया भट्ट के साथ विवाह बंधन में बंधने के बाद यह रणबीर का पहला बर्थडे है। रणबीर कपूर के घर जल्द ही खुशखबरी भी आने वाली है। जल्द ही वे पिता बनने वाले हैं। फिल्मी बैकग्राउंड से आने वाले रणबीर कपूर बॉलीवुड के महंगे एक्टर्स में से एक हैं। उनके शौक भी काफी महंगे हैं। रणबीर कपूर अरबों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं जिनमें कई-कई करोड़ के अपार्टमेंट्स शामिल हैं। उनके जन्‍मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी लग्‍जरी लाइफस्‍टाइल और बेशकीमती चीजों के बारे में।

Vaastu Building Bandra - Rs 35 crore

रणवीर कपूर के पास मुंबई के बांद्रा की वास्‍तु बिल्डिंग में 35 करोड़ का 4 बीएचके फ्लैट है जिसे शाहरुख खान की पत्‍नी गौरी खान ने डिजाइन किया है। वहीं पुणे स्थित Trump Towers Apartment में भी उनका 13 करोड़ रुपये कीमत का लग्‍जरी अपार्टमेंट है।

Audi R8 V10 - Rs 2.47 crore

बाइकों के साथ रणबीर कपूर को कारों से बेहद प्‍यार है। उनके पास सबसे पहंगी कार है Audi R8 V10 जिसकी कीमत 2.47 करोड़ रुपये है। इतना ही नहीं रणबीर के पास 2.04 करोड़ कीमत की Mercedes Benz G63 AMG भी है। साथ ही वह 1.51 करोड़ की Range Rover Sport और 1.12 करोड़ की Audi A8 के भी मालिक हैं।

Harley Davidson Fatboy - Rs 18 lakh

रणबीर कपूर बाइकों के दीवाने हैं। उनके पास 18 लाख रुपये कीमत की Harley Davidson Fatboy बाइक है। लाल रंग की यह बाइक रणबीर कपूर को अभिनेता संजय दत्‍त ने कुछ साल पहले तोहफे में दी थी। जब इस तोहफे के बारे में रणबीर के पिता ऋषि कपूर को पता चला तो उन्‍होंने संजय दत्‍त से नाराजगी जताई थी और कहा था कि ऐसे ये बिगड़ जाएगा।

Richard Mille RM 010 Watch- Rs 50 lakh

घड़ियां के शौकीन रणबीर कपूर के पास 50 लाख रुपये कीमत की Richard Mille RM 010 Watch भी है। यह बेशकीमती घड़ी उन्‍हें बॉलीवुड एक्‍टर अमिताभ बच्‍चन ने तोहफे में दी थी।

Hublot Mexican - Rs 8.16 lakh

रणबीर कपूर को घड़ी पहनना काफी पसंद है। ईवेंट्स में अक्‍सर वह बेहद शानदार और आकर्षक घड़ियां पहने नजर आते हैं। उनके पास 8.16 लाख रुपये कीमत की Hublot Mexican Watch है। इतना ही नहीं उनके पास 3.25 लाख रुपये कीमत TAGHeuer Grand Prix Watch भी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article