बॉलीवुड

Inside Details: बेटी को हाथ में पकड़ते ही बहने लगे Ranbir Kapoor के आंसू, Alia Bhatt भी थीं भावुक

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 7, 2022, 08:02 PM IST

Ranbir kapoor and Alia bhatt Baby: रणबीर और आलिया के पेरेंट्स बनने के बाद दुनियाभर से उन्होंने बधाई मिल रही हैं। इस बीच कई फैमिली मेंबर्स के भी रिएक्शन सामने आ रहे हैं। अब खबर सामने आई है कि पहली बार अपनी बेटी को गोद में लेकर रणबीर और आलिया दोनों इमोशनल हो गए।

Image

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बेटी को गोद में लेकर इमोशनल हुए रणबीर कपूर।
  • रणबीर के साथ आलिया की भी आंखें भर आईं।
  • आलिया भट्ट और उनकी बेटी दोनों ही हेल्दी हैं।

Ranbir kapoor and Alia bhatt Baby: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की जिंदगी अब एक 360 डिग्री टर्न लेने वाली है। बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय कपल में से एक रणबीर-आलिया अब माता और पिता बन गए हैं। दोनों के लिए यह पल यकीनन इमोशनल रहा है। रणबीर और आलिया ने कल 06 नवंबर 2022 को एक खूबसूरत बेटी को जन्म दिया है। कल सुबह जब आलिया को H. N. रिलायंस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था तब से ही पूरा देश इस गुड न्यूज का इंतजार कर रहा था। आलिया और रणबीर की बेटी के जन्म के बाद फैमिली से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक के रिएक्शन सामने आने लगे।

कई लोगों को शायद जानकर हैरानी होगी लेकिन जब रणबीर कपूर ने अपनी बेटी को पहली बार गोद में लिया तो वह अपने आंसू नहीं रोक पाए और फूट-फूट कर रोने लगे, वहीं इस मौके पर आलिया भी इमोशनल हो गईं।

रणबीर और आलिया हुए इमोशनल

अपनी बेटी को गोद में लेने के बाद रणबीर और आलिया दोनों इमोशनल होकर रोने लगे। अब इसे खुशी के आंसू भी कहा जा सकता है। शादी से लेकर मां-बाप बनने तक का सफर यकीनन मुश्किलों से भरा रहता है इस बीच एक जोड़े को इमोशनली और मेंटली दोनों तरह से खुद को तैयार करना होता है। इससे पहले दादी बनीं नीतू कपूर का भी रिएक्शन सामने आया था।

काफी क्यूट है रणबीर और आलिया की बेटी

नीतू कपूर ने बताया था कि रणबीर और आलिया की बेटी काफी क्यूट है। इसके साथ ही मां और बेटी दोनों ही हेल्दी हैं। जब नीतू कपूर से पूछा गया कि बेटी किसकी तरह दिखती हैं तो उन्होंने जवाब में कहा, ‘अभी वो बहुत छोटी है इसलिए कुछ नहीं कह सकते हैं पर वो काफी क्यूट है।’

बता दें कि रणबीर और आलिया की शादी इसी साल 14 अप्रैल 2022 में हुई थी। जिसके बाद अब 6 महीने और 23 दिन बाद दोनों ने एक सुंदर सी बेटी को जन्म दिया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article