Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Baby: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने आज 06 नवंबर 2022 को बेटी मुंबई के एक अस्पताल में को जन्म दिया है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बेटी के जन्म की खबर सुनते ही पूरे कपूर खानदार (Kapoor Family) में जश्न का माहौल है। दादी बनी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) से लेकर बुआ रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) तक हर कोई नए मेहमान की खुशी से फूला नहीं समा रहा है। हालांकि इस मौके पर पूरा परिवार ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की मौजूदगी को काफी मिस कर रहा है। ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल 2020 को आखिरी सांस ली थी।
ऋषि कपूर देखना चाहते थे रणबीर-आलिया की शादी
रणबीर और आलिया के बेटी को जन्म देने के बाद परिवार के एक करीबी ने ई टाइम्स से बात की है। उसने बताया, ‘इस खुशी के मौके पर सबसे ज्यादा खुश चिंटू अंकल (Rishi Kapoor) ही होते। वह दादा जी बनकर बेहद खुश होते। परिवार का सबसे बड़ा रिग्रेट यही है कि उनके जिंदा रहते रणबीर और आलिया की शादी नहीं हो सकी। वह अपनी आंखों से रणबीर के पिता और एक पति बनते हुए देखना चाहते थे।’
बता दें कि कपूर खानदान का H. N. रिलायंस अस्पताल से पुराना नाता है। इसी अस्पताल में 14 अप्रैल 2020 को एक्टर ऋषि कपूर ने आखिरी सांस ली थी और अब आलिया और रणबीर के बच्चे ने भी इसी अस्पताल में जन्म लिया है।
रणबीर-आलिया को मिल रहीं है ढेरों शुभकामनाएं
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बेटी को जन्म देने की खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई है। पूरी इंडस्ट्री इस खुशी के मौके पर दोनों कपल को बधाई दे रही है। इसके साथ ही अभी-अभी बुआ बनी रिद्धिमा कपूर भी बेटी के जन्म से बेहद खुश हैं, उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणबीर और आलिया को बधाई भी दी है।
बता दें रणबीर और आलिया की शादी इसी साल 14 अप्रैल को हुई थी। अब शादी के कुल 6 महीने और 23 दिन बाद दोनों ने अपनी बेटी को जन्म दिया है।
